बेकाबू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल:शेखपुरा के मेहूस मोड़ के पास हादसा, घायल को पावापुरी रेफर किया गया

बेकाबू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक घायल:शेखपुरा के मेहूस मोड़ के पास हादसा, घायल को पावापुरी रेफर किया गया

शेखपुरा में सोमवार को भगवती चौक-मेहूस मोड़ के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यात्रियों को छोड़कर लौट रहा था चालक
घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान शहर के खांडपर निवासी शशिभूषण साव के 29 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। रमेश के मुताबिक, वह यात्रियों को मेहूस गांव छोड़कर ई-रिक्शा से शेखपुरा शहर लौट रहा था। इसी दौरान मेहूस मोड़ के पास सामने से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल रमेश को बाहर निकाला और तत्काल शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शिकायत मिलने के बाद की जाएगी। शेखपुरा में सोमवार को भगवती चौक-मेहूस मोड़ के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। यात्रियों को छोड़कर लौट रहा था चालक
घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान शहर के खांडपर निवासी शशिभूषण साव के 29 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है। रमेश के मुताबिक, वह यात्रियों को मेहूस गांव छोड़कर ई-रिक्शा से शेखपुरा शहर लौट रहा था। इसी दौरान मेहूस मोड़ के पास सामने से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल रमेश को बाहर निकाला और तत्काल शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रमेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच शिकायत मिलने के बाद की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *