बूढ़ी गंडक में डूबकर 3 किशोर हुए लापता:नहाने के लिए घर से निकले थे, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

बूढ़ी गंडक में डूबकर 3 किशोर हुए लापता:नहाने के लिए घर से निकले थे, एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

बेगूसराय में रविवार को पूढ़ी गंडक में तीन नाबालिग डूबकर लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है। बताया जाता है कि 5 नाबालिग मंझौल से स्नान करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट आए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से 3 डूबने लगे। 3 साथी को डूबता देखकर अन्य 2 बच्चे वहां से भाग गए। घटना के बाद से तीनों का कोई पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे सीओ नंदन कुमार और थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु कैंप कर रहे हैं। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित बसौना घाट की है। लापता होने वाले नाबालिग लापता किशोरों की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-एक स्थित धर्मराय टोला वार्ड नंबर-तीन के रहने वाले मुन्ना यादव का बेटा पिंकेश कुमार (12), अर्जुन यादव का बेटा पवन कुमार (11) और मंझौल नित्यानंद चौक स्थित गहबर टोला वार्ड-6 के रहने वाले बबलू यादव के बेटे आदर्श कुमार (13) के रूप में हुई है। तीनों की तलाश चल रही है स्थानीय लोगों की मदद से भी नदी में बच्चों की तलाश की जा रही है। नदी किनारे मिली एक साइकिल पर अमित अनुराग मंझौल लिखा हुआ देख प्रशासन ने शाहपुर पंचायत के मुखिया के प्रयास से मंझौल में माइकिंग कराई, तब तीनों के संबंध में पता चला। फिलहाल तीनों बच्चों की तलाशी जारी है। बेगूसराय में रविवार को पूढ़ी गंडक में तीन नाबालिग डूबकर लापता हो गए। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई है। बताया जाता है कि 5 नाबालिग मंझौल से स्नान करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट आए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से 3 डूबने लगे। 3 साथी को डूबता देखकर अन्य 2 बच्चे वहां से भाग गए। घटना के बाद से तीनों का कोई पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे सीओ नंदन कुमार और थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु कैंप कर रहे हैं। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित बसौना घाट की है। लापता होने वाले नाबालिग लापता किशोरों की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-एक स्थित धर्मराय टोला वार्ड नंबर-तीन के रहने वाले मुन्ना यादव का बेटा पिंकेश कुमार (12), अर्जुन यादव का बेटा पवन कुमार (11) और मंझौल नित्यानंद चौक स्थित गहबर टोला वार्ड-6 के रहने वाले बबलू यादव के बेटे आदर्श कुमार (13) के रूप में हुई है। तीनों की तलाश चल रही है स्थानीय लोगों की मदद से भी नदी में बच्चों की तलाश की जा रही है। नदी किनारे मिली एक साइकिल पर अमित अनुराग मंझौल लिखा हुआ देख प्रशासन ने शाहपुर पंचायत के मुखिया के प्रयास से मंझौल में माइकिंग कराई, तब तीनों के संबंध में पता चला। फिलहाल तीनों बच्चों की तलाशी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *