बुलंदशहर में दोस्त ने युवक को मार डाला:सिर पर डंडे मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, नशे में झगड़ा हुआ था

बुलंदशहर में दोस्त ने युवक को मार डाला:सिर पर डंडे मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, नशे में झगड़ा हुआ था

बुलंदशहर की कोतवाली देहात पुलिस ने एक हत्या का मामला सुलझा लिया है। आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद किया गया है। उसे जेल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में शिवम ने बताया कि 22 सितंबर 2026 को वह मृतक रोमिल के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान एक डंडा रोमिल के सिर में लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में 26 सितंबर 2026 को धर्मपाल सिंह ने कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पिंटू नाम के शख्स पर बेटे की हत्या का शक जताया था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ। जांच में शिवम (निवासी ग्राम काहिरा) का नाम सामने आया। कोतवाली देहात पुलिस ने 28 सितंबर 2026 को उसे अडौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *