बुलंदशहर में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, मौत:पुलिस लापरवाही और आरोपियों की धमकियों से थी परेशान, SSP से शिकायत

बुलंदशहर में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, मौत:पुलिस लापरवाही और आरोपियों की धमकियों से थी परेशान, SSP से शिकायत

बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित लापरवाही और आरोपियों की धमकियों से परेशान एक दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतका ने अपनी मृत्यु से पहले दिए प्रार्थना पत्र में गांव के अफजल और मेहताब पर बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें धमकाकर भगा दिया था। बाद में पुलिस ने मुख्य धाराओं को हटाकर हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया, जिसके कारण दोनों आरोपी आसानी से जेल से बाहर आ गए। जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।
आरोपी युवती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहे थे। इसी प्रताड़ना और पुलिस से न्याय न मिलने की हताशा में युवती ने 8 अगस्त को जहर खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद दर्जनों महिलाओं और ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 1 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, बीबीनगर पुलिस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आरोपियों पर हत्या के उकसावे सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *