बुलंदशहर में ट्रैफिक डायवर्जन से शहर में भीषण जाम:डीएवी फ्लाईओवर से वलीपुरा नहर तक लोग घंटों फंसे,2 km तक परेशानी

बुलंदशहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के कारण आधे शहर में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। डीएवी फ्लाईओवर से वलीपुरा नहर तक के मार्ग पर वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। इस जाम को खुलवाने में यातायात पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने डीएवी फ्लाईओवर से वलीपुरा तक जाने वाले रास्ते को डायवर्ट कर दिया था। इस बदलाव के बाद से डीएवी फ्लाईओवर से वलीपुरा नहर तक लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में यातायात की गति पूरी तरह थम गई है। इस रूट डायवर्जन के कारण पहले से ही खराब हालात और बदतर हो गए हैं। शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और सड़कों पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इनमें मुख्य रूप से कालाआम चौराहा, दिल्ली रोड, लल्ला बाबू चौराहा, स्याना अड्डा रोड और अंसारी रोड चौराहा शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *