बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस 2-हफ्ते से खाली हाथ:लखनऊ पुलिस 6 टीमें लगीं, पर खुलासा नहीं; एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ

बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस 2-हफ्ते से खाली हाथ:लखनऊ पुलिस 6 टीमें लगीं, पर खुलासा नहीं; एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में दो हफ्ते पहले एक बुजुर्ग महिला छेदाना (70) की उसके घर में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस का कहना है कि मामले का पता लगाने के लिए बंथरा थाने की दो टीमों के अलावा क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और डीसीपी दक्षिणी की दो टीमें (कुल 6) जुटी हैं। पुलिस अब तक गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रॉपर्टी और लूट समेत कई पहलुओं पर जांच चल रही है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, पर नतीजा नहीं मिला। ग्रामीणों ने पुलिस पर काम में ढिलाई का आरोप लगाया है और जल्द मामला सुलझाने की मांग की है। देवर की शिकायत पर दर्ज हुआ था हत्या का केस खुर्रमपुर गांव की छेदाना की हत्या 17 सितंबर की रात हुई थी। वह अकेली रहती थीं, क्योंकि पति की 7 साल पहले मौत हो चुकी थी और दो बेटियां शादीशुदा हैं। 18 सितंबर की सुबह एक महिला ने उन्हें खून से लथपथ पाया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने छानबीन की तो छेदाना का गला रेता होने के साथ उसके हाथ और पैर में चाकू के घाव और खून बहता मिला था।साथ ही वहां पर दो चाकू भी मिले थे, जिसे फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया था।इस मामले में छेदाना के देवर आशियाना निवासी अमृतलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। —————————– संबंधित खबर भी पढ़िए- लखनऊ में महिला की गला रेतकर हत्या : शव से 5 फीट दूर मिला सब्जी काटने वाला चाकू, दूसरा तकिए के नीचे मिला लखनऊ के बंथरा में 70 साल की महिला की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थीं। सुबह दूध देने पहुंची महिला ने खून से लथपथ शव देखा। घर के दोनों गेट अंदर से बंद थे, जबकि छत का दरवाजा खुला मिला। पुलिस को शक है कि हत्यारा छत के रास्ते भागा होगा। (पूरी खबर पढ़िए)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *