UP Assembly Election News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कानपुर पहुंचे, जहां जनसभा में उनका अलग अंदाज देखने को मिला। ओवैसी ने लोगों से कहा कि सुबह, दोपहर और रात में सोने से पहले अपनी बीवी की आंख में आंख डालकर आई लव यू (I LOVE U MY DEAR) बोलें। इसके बाद उन्होंने चुनावी सियासत पर बात करते हुए कानपुर कैंट सीट से AIMIM के चुनाव लड़ने का ऐलान किया। ओवैसी ने गठबंधन को लेकर भी कहा कि 2 अक्टूबर तक इंतजार किया जाएगा, इसके बाद गठबंधन का ऐलान होगा।

