बीजापुर में भाजयुमो ने निकाली मशाल यात्रा:वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन,तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

बीजापुर में भाजयुमो ने निकाली मशाल यात्रा:वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन,तिरंगा लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीजापुर में मशाल यात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई यात्रा कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और मशाल लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सामूहिक रूप से गाया ‘वंदे मातरम्’ भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय गीत और राष्ट्र की अस्मिता से जुड़े विषयों पर किसी भी तरह का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मशाल यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश देना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मातृभूमि का सम्मान और राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि है। संगठन ने यात्रा में शामिल युवाओं और नागरिकों के प्रति आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *