बिहार MLC चुनाव की घोषणाः 23 अक्टूबर को वोटिंग:शिक्षक-स्नातक की 4-4 सीटों पर इलेक्शन; PK ने 5, राजद ने 6 कैंडिडेट्स घोषित किए हैं

बिहार MLC चुनाव की घोषणाः 23 अक्टूबर को वोटिंग:शिक्षक-स्नातक की 4-4 सीटों पर इलेक्शन; PK ने 5, राजद ने 6 कैंडिडेट्स घोषित किए हैं

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से खाली होने वाली 8 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई । भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बिहार की 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी, जबकि मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर लेनी है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 2 दिन पहले ही पीके ने 5 कैंडिडेट घोषित किए हैं। वहीं राजद ने 6 सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित किए हैं। बिहार की इन 8 सीटों पर होना है चुनाव बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसी धर ब्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव वर्तमान सदस्य हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
इन सभी 8 सदस्यों की सेवानिवृत्ति की तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित है। 29 सितंबर को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। इसी दिन चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 होगी। इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार नामांकन वापस लेने के लिए उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति साफ हो जाएगी और चुनाव प्रचार का दौर तेज होगा। 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के लिए संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारित मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 27 अक्टूबर को होगी मतगणना मतदान के चार दिन बाद 27 अक्टूबर 2026 को वोटों की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इसी दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन चुनावों से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यानी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। PK के 5, राजद ने 6 MLC कैंडिडेट घोषित, एनडीए मौन प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जिसमें दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया है। पटना शिक्षक सीट से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, 2 स्नातक और 1 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। वहीं 8 सीटों में से 6 पर राजद चुनाव लड़ रही है, उसने अपने कैंडिडेट भी घोषित कर दिए हैं। हालांकि एनडीए की ओर से कैंडिडेट्स को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है। बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से खाली होने वाली 8 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई । भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बिहार की 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी, जबकि मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर लेनी है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने सभी 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। 2 दिन पहले ही पीके ने 5 कैंडिडेट घोषित किए हैं। वहीं राजद ने 6 सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित किए हैं। बिहार की इन 8 सीटों पर होना है चुनाव बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंसी धर ब्रजवासी और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव वर्तमान सदस्य हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अफाक अहमद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
इन सभी 8 सदस्यों की सेवानिवृत्ति की तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित है। 29 सितंबर को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। इसी दिन चुनाव की औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 होगी। इसके अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार नामांकन वापस लेने के लिए उम्मीदवारों को 9 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति साफ हो जाएगी और चुनाव प्रचार का दौर तेज होगा। 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतदान के लिए संबंधित स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारित मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 27 अक्टूबर को होगी मतगणना मतदान के चार दिन बाद 27 अक्टूबर 2026 को वोटों की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार इसी दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन चुनावों से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यानी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। PK के 5, राजद ने 6 MLC कैंडिडेट घोषित, एनडीए मौन प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जिसमें दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया है। पटना शिक्षक सीट से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, 2 स्नातक और 1 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की गई है। वहीं 8 सीटों में से 6 पर राजद चुनाव लड़ रही है, उसने अपने कैंडिडेट भी घोषित कर दिए हैं। हालांकि एनडीए की ओर से कैंडिडेट्स को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *