केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने तीन अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इन तीनों भर्तियों में कुल 27,969 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) या शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा (PST) के लिए किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 18 अगस्त 2026 को जारी की गई है। 4,236 पदों की भर्ती में 21,749 चयनित विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 11,04,473 वैध आवेदन मिले थे। 14 और 17 जून को हुई लिखित परीक्षा में 5,34,735 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 80 अभ्यर्थियों को कदाचार या प्राथमिकी में संलिप्तता के कारण अयोग्य घोषित किया गया। लिखित परीक्षा के बाद 21,749 अभ्यर्थियों को PET के लिए चयनित किया गया है। विशेष शाखा के 83 पदों के लिए 254 सफल विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार पुलिस विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 2,24,429 वैध आवेदन मिले थे। 24 जून को हुई लिखित परीक्षा में दोनों प्रश्न-पत्रों में करीब 64 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। कदाचार के कारण 3 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। परिणाम के बाद 254 अभ्यर्थियों को PST के लिए चयनित किया गया है। सिपाही (परिचालक) के 993 पदों पर 5,966 चयनित विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (परिचालक) के 993 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 2,82,823 वैध आवेदन मिले थे। 28 जून को हुई लिखित परीक्षा में 1,28,482 अभ्यर्थी शामिल हुए। कदाचार या प्राथमिकी के कारण 28 अभ्यर्थी अयोग्य हुए। अब 5,966 अभ्यर्थियों को PET के लिए सफल घोषित किया गया है। अब PET/PST की तैयारी, जल्द जारी होगा शेड्यूल अब इन 27,969 अभ्यर्थियों की PET/PST परीक्षा निकट भविष्य में संभावित है। परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। पर्षद ने अभ्यर्थियों को सावधान करते हुए कहा है कि उनसे केवल वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। किसी व्यक्ति द्वारा पर्षद का प्रतिनिधि बनकर फोन करने पर उसके झांसे में नहीं आने और तत्काल नजदीकी थाना या साइबर अपराध थाना को सूचना देने की सलाह दी गई है। पर्षद ने साफ किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन केवल मेधा और परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने तीन अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इन तीनों भर्तियों में कुल 27,969 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) या शारीरिक जांच एवं माप परीक्षा (PST) के लिए किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 18 अगस्त 2026 को जारी की गई है। 4,236 पदों की भर्ती में 21,749 चयनित विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 11,04,473 वैध आवेदन मिले थे। 14 और 17 जून को हुई लिखित परीक्षा में 5,34,735 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 80 अभ्यर्थियों को कदाचार या प्राथमिकी में संलिप्तता के कारण अयोग्य घोषित किया गया। लिखित परीक्षा के बाद 21,749 अभ्यर्थियों को PET के लिए चयनित किया गया है। विशेष शाखा के 83 पदों के लिए 254 सफल विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत बिहार पुलिस विशेष शाखा में सिपाही के 83 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 2,24,429 वैध आवेदन मिले थे। 24 जून को हुई लिखित परीक्षा में दोनों प्रश्न-पत्रों में करीब 64 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। कदाचार के कारण 3 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया। परिणाम के बाद 254 अभ्यर्थियों को PST के लिए चयनित किया गया है। सिपाही (परिचालक) के 993 पदों पर 5,966 चयनित विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (परिचालक) के 993 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 2,82,823 वैध आवेदन मिले थे। 28 जून को हुई लिखित परीक्षा में 1,28,482 अभ्यर्थी शामिल हुए। कदाचार या प्राथमिकी के कारण 28 अभ्यर्थी अयोग्य हुए। अब 5,966 अभ्यर्थियों को PET के लिए सफल घोषित किया गया है। अब PET/PST की तैयारी, जल्द जारी होगा शेड्यूल अब इन 27,969 अभ्यर्थियों की PET/PST परीक्षा निकट भविष्य में संभावित है। परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। पर्षद ने अभ्यर्थियों को सावधान करते हुए कहा है कि उनसे केवल वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। किसी व्यक्ति द्वारा पर्षद का प्रतिनिधि बनकर फोन करने पर उसके झांसे में नहीं आने और तत्काल नजदीकी थाना या साइबर अपराध थाना को सूचना देने की सलाह दी गई है। पर्षद ने साफ किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन केवल मेधा और परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा।

