बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली जैसी वारदात हुई है। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाश 6 घंटे बाद घर से एक किलोमीटर लड़की को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की उम्र 15 साल है। वो 7वीं क्लास में पढ़ती है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान प्रिंस कुमार और रौशन कुमार के तौर पर हुई है। तीसरा आरोपी राजू कुमार उर्फ झूनू फरार है, जिसकी तलाश चल रही है। तीनों आरोपी की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार को मैं मजदूरी करने गया था। मेरी पत्नी बच्चों का इलाज कराने अस्पताल गई थी। जहां से उसने फोन कर अपनी बेटी को अस्पताल बुलाया था। बेटी दोपहर 12:00 बजे घर से निकली थी। नहर के पास वहां पहले से मौजूद गांव के तीन युवकों ने अस्पताल छोड़ने की बात कहकर उसे जबरन कार में बैठा लिया और साथ ले गए। कार में बारी-बारी से बदमाशों ने गलत काम किया। रेप के बाद आरोपी उसकी हत्या का प्लान बना रहे थे। काफी गिड़गिड़ाने और रेप की बात किसी को नहीं बताने की शर्त पर वे माने। उसे शाम में करीब 6:00 बजे घर से 1 किलोमीटर पहले नहर के पास छोड़ दिया। किसी तरह से रोते-बिलखते हुए बेटी घर पहुंची। जिसके बाद उसने पूरी बात बताई। इसके बाद हमलोग पुलिस स्टेशन गए। तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। पीड़िता का आज मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कार की अभी बरामदगी नहीं हुई है। बिहार के औरंगाबाद में दिल्ली जैसी वारदात हुई है। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाश 6 घंटे बाद घर से एक किलोमीटर लड़की को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की उम्र 15 साल है। वो 7वीं क्लास में पढ़ती है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान प्रिंस कुमार और रौशन कुमार के तौर पर हुई है। तीसरा आरोपी राजू कुमार उर्फ झूनू फरार है, जिसकी तलाश चल रही है। तीनों आरोपी की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया पीड़िता के पिता ने बताया कि सोमवार को मैं मजदूरी करने गया था। मेरी पत्नी बच्चों का इलाज कराने अस्पताल गई थी। जहां से उसने फोन कर अपनी बेटी को अस्पताल बुलाया था। बेटी दोपहर 12:00 बजे घर से निकली थी। नहर के पास वहां पहले से मौजूद गांव के तीन युवकों ने अस्पताल छोड़ने की बात कहकर उसे जबरन कार में बैठा लिया और साथ ले गए। कार में बारी-बारी से बदमाशों ने गलत काम किया। रेप के बाद आरोपी उसकी हत्या का प्लान बना रहे थे। काफी गिड़गिड़ाने और रेप की बात किसी को नहीं बताने की शर्त पर वे माने। उसे शाम में करीब 6:00 बजे घर से 1 किलोमीटर पहले नहर के पास छोड़ दिया। किसी तरह से रोते-बिलखते हुए बेटी घर पहुंची। जिसके बाद उसने पूरी बात बताई। इसके बाद हमलोग पुलिस स्टेशन गए। तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। पीड़िता का आज मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कार की अभी बरामदगी नहीं हुई है।

