बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, रात से कई जिलों में मौसम बदल सकता है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ 50 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, बिजली गिरने की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इसके 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह और ताकतवर होकर 27 अक्टूबर तक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। अनुमान है कि 28 अक्टूबर को यह आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। चक्रवात के असर से बिहार में बढ़ेगी बारिश बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि, जिलेवार बारिश की तीव्रता और समय में अंतर हो सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में आज दिन में मौसम सामान्य रहने और धूप निकलने की संभावना है। रात से मौसम में बदलाव महसूस हो सकता है। आने वाले दिनों में बादल छाने, तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 28 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। पटना और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी आशंका है। तेज हवा, वज्रपात और जलजमाव का खतरा लगातार बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने से निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। तेज हवा से पेड़ों की शाखाएं टूटने, कमजोर मकानों, टिन की छतों और अस्थायी संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। वज्रपात के कारण जान-माल और पशुधन को भी खतरा हो सकता है। किसानों की खेतों में खड़ी फसलों, काटकर रखी गई उपज और खुले में सुखाई जा रही फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह मौसम की संभावित खराब स्थिति को देखते हुए किसानों को पकी हुई खरीफ फसलों की कटाई कर सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। खुले में रखी फसलों को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें। खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करें और जरूरत नहीं होने पर सिंचाई से बचें। अगर मौसम खराब होने की आशंका हो तो कटाई जैसे कृषि कार्यों को टाल दें। मौसम अनुकूल होने पर ही काम करें। बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, रात से कई जिलों में मौसम बदल सकता है। पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज हवा चल सकती है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है। गरज-चमक के साथ 50 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, बिजली गिरने की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तेजी से मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इसके 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह और ताकतवर होकर 27 अक्टूबर तक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। अनुमान है कि 28 अक्टूबर को यह आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। चक्रवात के असर से बिहार में बढ़ेगी बारिश बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और राज्य में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य में बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि, जिलेवार बारिश की तीव्रता और समय में अंतर हो सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में आज दिन में मौसम सामान्य रहने और धूप निकलने की संभावना है। रात से मौसम में बदलाव महसूस हो सकता है। आने वाले दिनों में बादल छाने, तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 28 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। पटना और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा चलने की भी आशंका है। तेज हवा, वज्रपात और जलजमाव का खतरा लगातार बारिश और कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने से निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। तेज हवा से पेड़ों की शाखाएं टूटने, कमजोर मकानों, टिन की छतों और अस्थायी संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। वज्रपात के कारण जान-माल और पशुधन को भी खतरा हो सकता है। किसानों की खेतों में खड़ी फसलों, काटकर रखी गई उपज और खुले में सुखाई जा रही फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह मौसम की संभावित खराब स्थिति को देखते हुए किसानों को पकी हुई खरीफ फसलों की कटाई कर सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। खुले में रखी फसलों को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें। खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करें और जरूरत नहीं होने पर सिंचाई से बचें। अगर मौसम खराब होने की आशंका हो तो कटाई जैसे कृषि कार्यों को टाल दें। मौसम अनुकूल होने पर ही काम करें।

