बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह प्रभारी बदले गए:हरीश द्विवेदी बनाए गए भाजपा के नए प्रभारी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी

बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह प्रभारी बदले गए:हरीश द्विवेदी बनाए गए भाजपा के नए प्रभारी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी

बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह प्रभारी बदल दिए गए हैं। सह प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी होंगे। हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले हैं। वे बस्ती लोकसभा से दो बार सांसद रह चुके हैं । अगस्त 2026 में नितिन नवीन की नई टीम में द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए। इससे पहले वे राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। बिहार के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। राजस्थान निकाय चुनावों में प्रभारी बने थे 2026 में उन्हें असम भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले 14 अगस्त को उन्हें राजस्थान के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा संगीता यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यसभा सांसद हैं। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश) में उन्हें पार्टी का एक प्रमुख महिला और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) चेहरा माना जाता है। रोहन गुप्ता कांग्रेस के रास्ते बीजेपी में आए हैं। रोहन गुप्ता 2012 के आसपास गुजरात कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान में सक्रिय हुए। बाद में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख भी बने और टीवी डिबेट में पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। बिहार बीजेपी के प्रभारी और सह प्रभारी बदल दिए गए हैं। सह प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह प्रभारी होंगे। हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले हैं। वे बस्ती लोकसभा से दो बार सांसद रह चुके हैं । अगस्त 2026 में नितिन नवीन की नई टीम में द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए। इससे पहले वे राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। बिहार के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। राजस्थान निकाय चुनावों में प्रभारी बने थे 2026 में उन्हें असम भाजपा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले 14 अगस्त को उन्हें राजस्थान के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा संगीता यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यसभा सांसद हैं। नितिन नवीन की नई टीम में इन्हें राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश) में उन्हें पार्टी का एक प्रमुख महिला और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) चेहरा माना जाता है। रोहन गुप्ता कांग्रेस के रास्ते बीजेपी में आए हैं। रोहन गुप्ता 2012 के आसपास गुजरात कांग्रेस के सोशल मीडिया अभियान में सक्रिय हुए। बाद में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख भी बने और टीवी डिबेट में पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *