बिहार में पकड़ा गया फर्जी IAS अफसर मनीष गुप्ता सिर्फ अपनी अफसरी का रौब ही नहीं झाड़ता था, बल्कि उसकी पूरी लाइफस्टाइल भी लग्जरी थी। भारत सरकार लिखवाकर टेस्ला की ड्राइवरलेस कार में घूमने वाले मनीष गुप्ता ने अपने महलनुमा घर में बिग बार बना रखा था। इसमें जापान-फ्रांस समेत दुनिया के 22 देशों की 33 प्रीमियम शराब की बोतलें मिली हैं। स्मिरनॉफ, नेडरबर्ग, बकार्डी से लेकर यामाजाकी, हिबिकी, टैलिस्कर डार्क स्टॉर्म और हेंड्रिक्स जिन जैसे प्रीमियम ब्रांड उसके लग्जरी शौक का हिस्सा थे। बरामद बोतलों में कई ऐसी हैं, जिनकी कीमत 20 से 30 हजार रुपए प्रति बोतल तक बताई जा रही है। यानी फर्जी अफसरी के साथ-साथ शराब का कलेक्शन भी उसके शाही अंदाज का हिस्सा था। पुलिस को जांच में कितने देशों की शराब मिली है, उनके ब्रांड क्या हैं…कहां बनती है…रेट क्या है..पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट कैल्वे ग्रांडे रिजर्व बोर्डो सुपीरियर कैल्वे ग्रांडे रिजर्व बोर्डो सुपीरियर फ्रांस की प्रीमियम रेड वाइन है। इसकी शुरुआत 1818 में जीन-मैरी कैल्वेट ने की थी। इसमें करीब 15% अल्कोहल होता है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। स्वाद में रेड फ्रूट, चेरी, मसाले और वनीला के नोट्स मिलते हैं। इसे खास अंगूरों से तैयार किया जाता है और आमतौर पर लाल मांस, शिकार के मांस और चीज के साथ परोसा जाता है। कैल्वे ब्रांड की वाइन की बिक्री दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में होती है। वहीं, जोनिन वेंतितेरे चीआंती DOCG इटली की मशहूर रेड वाइन है, जिसे जोनिन परिवार से जुड़ा ब्रांड तैयार करता है। इसमें करीब 12.5% अल्कोहल होता है। जिम बीम ब्लैक केंटकी स्ट्रेट बॉर्बन व्हिस्की अमेरिका की मशहूर बॉर्बन व्हिस्की है। इसकी शुरुआत 1795 में जैकब बीम ने की थी। इस व्हिस्की में करीब 45% अल्कोहल होता है। विदेशी ड्राय फ्रूट से लेकर लग्जरी कार तक सिर्फ महंगी शराब ही नहीं, फर्जी IAS की जिंदगी में विदेशी तड़क-भड़क भी शामिल थी। वह विदेश से मंगवाए गए महंगे ड्राय फ्रूट खाता था और आने-जाने के लिए टेस्ला की ड्राइवरलेस कार का इस्तेमाल करता था। महंगे ब्रांड, लग्जरी कार और विदेशी सामानों के बीच वह ऐसी जिंदगी जी रहा था, जो आम लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं थी। अब इनके घर की तस्वीरें देखिए… फिलहाल, आरोपी फर्जी IAS अफसर मनीष गुप्ता 5 दिनों से जेल में बंद है। अभी तक उसके फोन और लापटॉप को नहीं खोला गया है। उसके लॉक टूटने पर ही आगे की जानकारी मिल पाएगी। बिहार में पकड़ा गया फर्जी IAS अफसर मनीष गुप्ता सिर्फ अपनी अफसरी का रौब ही नहीं झाड़ता था, बल्कि उसकी पूरी लाइफस्टाइल भी लग्जरी थी। भारत सरकार लिखवाकर टेस्ला की ड्राइवरलेस कार में घूमने वाले मनीष गुप्ता ने अपने महलनुमा घर में बिग बार बना रखा था। इसमें जापान-फ्रांस समेत दुनिया के 22 देशों की 33 प्रीमियम शराब की बोतलें मिली हैं। स्मिरनॉफ, नेडरबर्ग, बकार्डी से लेकर यामाजाकी, हिबिकी, टैलिस्कर डार्क स्टॉर्म और हेंड्रिक्स जिन जैसे प्रीमियम ब्रांड उसके लग्जरी शौक का हिस्सा थे। बरामद बोतलों में कई ऐसी हैं, जिनकी कीमत 20 से 30 हजार रुपए प्रति बोतल तक बताई जा रही है। यानी फर्जी अफसरी के साथ-साथ शराब का कलेक्शन भी उसके शाही अंदाज का हिस्सा था। पुलिस को जांच में कितने देशों की शराब मिली है, उनके ब्रांड क्या हैं…कहां बनती है…रेट क्या है..पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट कैल्वे ग्रांडे रिजर्व बोर्डो सुपीरियर कैल्वे ग्रांडे रिजर्व बोर्डो सुपीरियर फ्रांस की प्रीमियम रेड वाइन है। इसकी शुरुआत 1818 में जीन-मैरी कैल्वेट ने की थी। इसमें करीब 15% अल्कोहल होता है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। स्वाद में रेड फ्रूट, चेरी, मसाले और वनीला के नोट्स मिलते हैं। इसे खास अंगूरों से तैयार किया जाता है और आमतौर पर लाल मांस, शिकार के मांस और चीज के साथ परोसा जाता है। कैल्वे ब्रांड की वाइन की बिक्री दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में होती है। वहीं, जोनिन वेंतितेरे चीआंती DOCG इटली की मशहूर रेड वाइन है, जिसे जोनिन परिवार से जुड़ा ब्रांड तैयार करता है। इसमें करीब 12.5% अल्कोहल होता है। जिम बीम ब्लैक केंटकी स्ट्रेट बॉर्बन व्हिस्की अमेरिका की मशहूर बॉर्बन व्हिस्की है। इसकी शुरुआत 1795 में जैकब बीम ने की थी। इस व्हिस्की में करीब 45% अल्कोहल होता है। विदेशी ड्राय फ्रूट से लेकर लग्जरी कार तक सिर्फ महंगी शराब ही नहीं, फर्जी IAS की जिंदगी में विदेशी तड़क-भड़क भी शामिल थी। वह विदेश से मंगवाए गए महंगे ड्राय फ्रूट खाता था और आने-जाने के लिए टेस्ला की ड्राइवरलेस कार का इस्तेमाल करता था। महंगे ब्रांड, लग्जरी कार और विदेशी सामानों के बीच वह ऐसी जिंदगी जी रहा था, जो आम लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं थी। अब इनके घर की तस्वीरें देखिए… फिलहाल, आरोपी फर्जी IAS अफसर मनीष गुप्ता 5 दिनों से जेल में बंद है। अभी तक उसके फोन और लापटॉप को नहीं खोला गया है। उसके लॉक टूटने पर ही आगे की जानकारी मिल पाएगी।


