बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM ने किया कन्या पूजन, टाइगर श्रॉफ पर अटैक- बेगूसराय का ऋतिक अरेस्ट, पति के सामने महिला से गैंगरेप

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:CM ने किया कन्या पूजन, टाइगर श्रॉफ पर अटैक- बेगूसराय का ऋतिक अरेस्ट, पति के सामने महिला से गैंगरेप

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय से है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में एक बिहार के बेगूसराय का है। वहीं मोतिहारी में पति के साथ दशहरा का मेला घूमकर लौट रही महिला का साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। बदमाशों ने पहले पति के साथ मारपीट की। 3 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और लूटपाट की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. टाइगर श्रॉफ पर अटैक का बिहार कनेक्शन बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में एक बिहार के बेगूसराय का है। उसकी पहचान ऋतिक कुमार(22) के रूप में हुई। उसके पिता रामू महतो बेगूसराय के पिपरई में रहते हैं। ऋतिक फिलहाल मुंबई के अंधेरी में गिल बारली, उर्दू स्कूल के पास रहता है। वो बाइक राइडर है। पूरी खबर पढ़ें 2. CM ने किया कन्या पूजन, कंजकों को खाना परोसते दिखे महानवमी पर आज मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमड़ रही है। कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत के बाद बिहार में भी प्रशासन अलर्ट है। पंडालों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ लोहे की बैरिकेडिंग की गई है। मुंगेर की बड़ी दुर्गा मंदिर में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें। पूरी खबर पढ़ें 3. मोतिहारी में महिला के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप मोतिहारी में पति के साथ दशहरा का मेला घूमकर लौट रही महिला का साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। बदमाशों ने पहले पति के साथ मारपीट की। 3 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और लूटपाट की। उसके बाद पति के सामने महिला को खींचकर सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप किया। पूरी खबर पढ़ें 4. मेला देखकर लौट रहे थे, स्कॉर्पियो ने कुचला, 2 की मौत पटना के अटल पथ पर रविवार रात एक स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद हवा में उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर के पास हुआ, जहां गाड़ी ने करीब 200 मीटर के दायरे में कई लोगों को कुचला। पूरी खबर पढ़ें 5. मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी पर 3 FIR पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके रोड शो में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज कराया है। बाढ़ थाने में आचार संहिता के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में दो FIR दर्ज की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड- मुख्य आरोपी अरेस्ट भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सह कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें 7. अनुज सिंह ने 9वीं में लड़की से छेड़छाड़ किया-पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जन सुराज के MLC प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने अनुज सिंह के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए उनके लिए प्रचार कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को माफिया बताते हुए मीडिया पर आरोप लगाया कि वह ऐसे लोगों को हीरो की तरह पेश करता है। पूरी खबर पढ़ें 8. पटना में 90 फीट का रावण का होगा दहन विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाला रावण वध समारोह इस बार पहले से अधिक भव्य होगा। इस साल यहां अब तक का सबसे ऊंचा 90 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, मेघनाद का 85 फीट और कुंभकर्ण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। तीनों पुतलों को विशेष तकनीक और आकर्षक सजावट के साथ तैयार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 9. पवन सिंह ने भरे मंच से अक्षरा से माफी मांगी भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कंट्रोवर्सी किसी से छुपी नहीं है। अब पवन सिंह ने अक्षरा से स्टेज पर माफी मांगी है। उन्होंने अक्षरा को अपनी बाबू- बच्चा कहा। दरअसल, मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा, “अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!” पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहेगा बिहार में कल यानी मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में अच्छी धूप, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर बेगूसराय से है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में एक बिहार के बेगूसराय का है। वहीं मोतिहारी में पति के साथ दशहरा का मेला घूमकर लौट रही महिला का साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। बदमाशों ने पहले पति के साथ मारपीट की। 3 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और लूटपाट की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. टाइगर श्रॉफ पर अटैक का बिहार कनेक्शन बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों में एक बिहार के बेगूसराय का है। उसकी पहचान ऋतिक कुमार(22) के रूप में हुई। उसके पिता रामू महतो बेगूसराय के पिपरई में रहते हैं। ऋतिक फिलहाल मुंबई के अंधेरी में गिल बारली, उर्दू स्कूल के पास रहता है। वो बाइक राइडर है। पूरी खबर पढ़ें 2. CM ने किया कन्या पूजन, कंजकों को खाना परोसते दिखे महानवमी पर आज मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ उमड़ रही है। कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत के बाद बिहार में भी प्रशासन अलर्ट है। पंडालों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ लोहे की बैरिकेडिंग की गई है। मुंगेर की बड़ी दुर्गा मंदिर में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से दर्शन कर सकें। पूरी खबर पढ़ें 3. मोतिहारी में महिला के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप मोतिहारी में पति के साथ दशहरा का मेला घूमकर लौट रही महिला का साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। बदमाशों ने पहले पति के साथ मारपीट की। 3 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और लूटपाट की। उसके बाद पति के सामने महिला को खींचकर सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप किया। पूरी खबर पढ़ें 4. मेला देखकर लौट रहे थे, स्कॉर्पियो ने कुचला, 2 की मौत पटना के अटल पथ पर रविवार रात एक स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हैं। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद हवा में उछलते हुए करीब 80 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में महेशनगर के पास हुआ, जहां गाड़ी ने करीब 200 मीटर के दायरे में कई लोगों को कुचला। पूरी खबर पढ़ें 5. मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी पर 3 FIR पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके रोड शो में कथित तौर पर नियमों की अनदेखी को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने बाढ़ थाने में दो और मोकामा थाने में एक मामला दर्ज कराया है। बाढ़ थाने में आचार संहिता के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में दो FIR दर्ज की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड- मुख्य आरोपी अरेस्ट भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला निवासी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सह कस्टम विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल के दमदम हवाई अड्डे से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें 7. अनुज सिंह ने 9वीं में लड़की से छेड़छाड़ किया-पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जन सुराज के MLC प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने अनुज सिंह के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए उनके लिए प्रचार कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को माफिया बताते हुए मीडिया पर आरोप लगाया कि वह ऐसे लोगों को हीरो की तरह पेश करता है। पूरी खबर पढ़ें 8. पटना में 90 फीट का रावण का होगा दहन विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को गांधी मैदान में होने वाला रावण वध समारोह इस बार पहले से अधिक भव्य होगा। इस साल यहां अब तक का सबसे ऊंचा 90 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, मेघनाद का 85 फीट और कुंभकर्ण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। तीनों पुतलों को विशेष तकनीक और आकर्षक सजावट के साथ तैयार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 9. पवन सिंह ने भरे मंच से अक्षरा से माफी मांगी भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कंट्रोवर्सी किसी से छुपी नहीं है। अब पवन सिंह ने अक्षरा से स्टेज पर माफी मांगी है। उन्होंने अक्षरा को अपनी बाबू- बच्चा कहा। दरअसल, मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा, “अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!” पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में मौसम साफ और शुष्क रहेगा बिहार में कल यानी मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में अच्छी धूप, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *