बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:राखी पर खान सर-रौशन आनंद का 5KG का हाथ, बॉयफ्रेंड का मर्डर, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग भागी महिला सिपाही

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:राखी पर खान सर-रौशन आनंद का 5KG का हाथ, बॉयफ्रेंड का मर्डर, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग भागी महिला सिपाही

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार सरकार ने राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड यानी ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने बहनों संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। वहीं, मुजफ्फरपुर में 26 अगस्त को युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मोदी चालीसा का पाठ करने वाला किन्नर कल्याण बोर्ड भंग बिहार सरकार ने राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड यानी ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया है। समाज कल्याण विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही बोर्ड में मनोनीत और सरकारी सदस्यों की सदस्यता/मनोयन भी समाप्त कर दिया गया है। सरकार अब केंद्र के नए कानून में हुए बदलावों के अनुसार बोर्ड का नए सिरे से गठन करेगी। किन्नर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष समाज कल्याण विभाग के मंत्री थे। पूरी खबर पढ़ें 2. सीएम सम्राट ने पेड़ को बांधी राखी, बहनों संग मनाया त्यौहार बिहार में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने बहनों संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इसके साथ ही पेड़ को राखी बांधी। इस दौरान उसके साथ महिला पुलिस मौजूद थीं। ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद अपनी कोचिंग पर रक्षाबंधन मना रहे हैं। उनके हाथ में बंधी राखी का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। वहीं, खान सर पटना के एके मेमोरियल हॉल में राखी मना रहे हैं। उनके हाथ में राखियों का वजह 5 किलो से ज्यादा हो गया है। इतनी राखी बांधी गई है कि वो हाथ नहीं उठा पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने नितिन नवीन को राखी बांधी। दिल्ली में ही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने मीसा भारती के आवास पर सभी बहन के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। पूरी खबर पढ़ें 4. तेज प्रताप ने मल्लिका शेहरावत को बताया हॉट एंट सेक्सी बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं, जहां ने तेज प्रताप यादव संग दिखाई दे रही हैं। तेज प्रताप को मल्लिका हॉट और सेक्सी लगती हैं। यह बात खुद तेज प्रताप ने मल्लिका की तारीफ करते हुए कही। तेजप्रताप ने कहा कि मैंने मर्डर फिल्म कई बार देखी है। पूरी खबर पढ़ें 5. गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा प्रेमी की बुलाकर करवाई हत्या मुजफ्फरपुर में 26 अगस्त को युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। घर से आधा किमी दूर लाश मिली थी। मृतक अशोक राय (38) की पत्नी नूतन देवी ने 27 अगस्त को थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा कि प्रेमिका पूजा देवी ने फोन कर पति को बुलाया था। इसके बाद पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी के आवेदन पर पूजा देवी, उसके भाई राजी मांझी, अमित मंडल और अभिषेक मंडल के खिलाफ FIR की है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। घटना औराई थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार में गुजरात मॉडल पर बनेंगे 31 आधुनिक बस स्टैंड AC वेटिंग हॉल, पंखे लगे हुए, नीचे चमचमाते टाइल्स, पहली नजर में यह आपको कोई अच्छा एयरपोर्ट लग सकता है, लेकिन है गुजरात के अहमदाबाद का बस स्टैंड। जल्द ही बिहार में भी ऐसे बस स्टैंड बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने गुजरात मॉडल पर 31 बस स्टैंड को आधुनिक बनाने का फैसला किया है। यहां शॉर्पिंग मॉल, होटल, फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कुछ बस स्टैंड के जगह बदले जा सकते हैं। पीपीपी मोड में इन्हें बनाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें 7. RJD नेता के भाई की सरेआम हत्या, चार गोलियां मारी बेगूसराय में गुरुवार को राजद के जिला सचिव के भाई रणधीर कुमार यादव (50) की हत्या कर दी गई। रणधीर कुमार प्राइवेट टीचर थे। भागलपुर में पढ़ाते थे। 4 दिन पहले वे पत्नी और बेटी के साथ घर लौटे थे। रक्षाबंधन के बाद सोमवार को ड्यूटी पर लौटना था। घर से किसी ने फोन कर ताश खेलने के लिए बुलाया। वे घर से निकले ही थे। थोड़ी दूर बगीचे में उन्हें 4 गोलियां मारी गई, मौके पर ही मौत हो गई। पेट में दो, सिर और छाती में एक-एक बुलेट दागी गई। घटना डंडारी थाना क्षेत्र स्थित राजोपुर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 8. 18 जिलों में फैले रेलवे मंडल में हाई अलर्ट: DRM नेपाल में बाढ़ के बाद उत्तर बिहार के 18 जिलों में फैले समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। रेलवे कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील रेलवे पुलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संबंधित जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर हर घंटे जलस्तर की जानकारी ली जा रही है। पानी बढ़ने की स्थिति में कटाव को रोकने के लिए रेल मंडल के 20 अलग-अलग स्थानों पर बोगियों में बोल्डर और डस्ट लोड कर सुरक्षित रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. नौकरी मिलते ही बॉयफ्रेंड संग फरार हुई महिला सिपाही एक पति का आरोप है कि पुलिस की नौकरी लगते ही उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग निकली। अजय सिंह का कहना है कि पत्नी को पुलिस बनने के लिए करीब 2.50 लाख खर्च किए। उसने जैसा कहा वैसा किया लेकिन अब वो मेरा घर छोड़कर अपने प्रेमी विवेक के साथ भाग गई है। पत्नी ने यह भी कहा है कि हम तीनों में से किसी एक का मर्डर तय है। अजय रोहतास के डालमियानगर थाना इलाके के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी शनिवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। बिहार सरकार ने राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड यानी ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने बहनों संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। वहीं, मुजफ्फरपुर में 26 अगस्त को युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मोदी चालीसा का पाठ करने वाला किन्नर कल्याण बोर्ड भंग बिहार सरकार ने राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड यानी ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया है। समाज कल्याण विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। इसके साथ ही बोर्ड में मनोनीत और सरकारी सदस्यों की सदस्यता/मनोयन भी समाप्त कर दिया गया है। सरकार अब केंद्र के नए कानून में हुए बदलावों के अनुसार बोर्ड का नए सिरे से गठन करेगी। किन्नर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष समाज कल्याण विभाग के मंत्री थे। पूरी खबर पढ़ें 2. सीएम सम्राट ने पेड़ को बांधी राखी, बहनों संग मनाया त्यौहार बिहार में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने बहनों संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इसके साथ ही पेड़ को राखी बांधी। इस दौरान उसके साथ महिला पुलिस मौजूद थीं। ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद अपनी कोचिंग पर रक्षाबंधन मना रहे हैं। उनके हाथ में बंधी राखी का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। वहीं, खान सर पटना के एके मेमोरियल हॉल में राखी मना रहे हैं। उनके हाथ में राखियों का वजह 5 किलो से ज्यादा हो गया है। इतनी राखी बांधी गई है कि वो हाथ नहीं उठा पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने नितिन नवीन को राखी बांधी। दिल्ली में ही तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने मीसा भारती के आवास पर सभी बहन के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। पूरी खबर पढ़ें 4. तेज प्रताप ने मल्लिका शेहरावत को बताया हॉट एंट सेक्सी बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों राजनीति से इतर मनोरंजन की दुनिया में नजर आ रहे हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं, जहां ने तेज प्रताप यादव संग दिखाई दे रही हैं। तेज प्रताप को मल्लिका हॉट और सेक्सी लगती हैं। यह बात खुद तेज प्रताप ने मल्लिका की तारीफ करते हुए कही। तेजप्रताप ने कहा कि मैंने मर्डर फिल्म कई बार देखी है। पूरी खबर पढ़ें 5. गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा प्रेमी की बुलाकर करवाई हत्या मुजफ्फरपुर में 26 अगस्त को युवक की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। घर से आधा किमी दूर लाश मिली थी। मृतक अशोक राय (38) की पत्नी नूतन देवी ने 27 अगस्त को थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा कि प्रेमिका पूजा देवी ने फोन कर पति को बुलाया था। इसके बाद पूजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अशोक की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी के आवेदन पर पूजा देवी, उसके भाई राजी मांझी, अमित मंडल और अभिषेक मंडल के खिलाफ FIR की है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। घटना औराई थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार में गुजरात मॉडल पर बनेंगे 31 आधुनिक बस स्टैंड AC वेटिंग हॉल, पंखे लगे हुए, नीचे चमचमाते टाइल्स, पहली नजर में यह आपको कोई अच्छा एयरपोर्ट लग सकता है, लेकिन है गुजरात के अहमदाबाद का बस स्टैंड। जल्द ही बिहार में भी ऐसे बस स्टैंड बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने गुजरात मॉडल पर 31 बस स्टैंड को आधुनिक बनाने का फैसला किया है। यहां शॉर्पिंग मॉल, होटल, फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कुछ बस स्टैंड के जगह बदले जा सकते हैं। पीपीपी मोड में इन्हें बनाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें 7. RJD नेता के भाई की सरेआम हत्या, चार गोलियां मारी बेगूसराय में गुरुवार को राजद के जिला सचिव के भाई रणधीर कुमार यादव (50) की हत्या कर दी गई। रणधीर कुमार प्राइवेट टीचर थे। भागलपुर में पढ़ाते थे। 4 दिन पहले वे पत्नी और बेटी के साथ घर लौटे थे। रक्षाबंधन के बाद सोमवार को ड्यूटी पर लौटना था। घर से किसी ने फोन कर ताश खेलने के लिए बुलाया। वे घर से निकले ही थे। थोड़ी दूर बगीचे में उन्हें 4 गोलियां मारी गई, मौके पर ही मौत हो गई। पेट में दो, सिर और छाती में एक-एक बुलेट दागी गई। घटना डंडारी थाना क्षेत्र स्थित राजोपुर गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 8. 18 जिलों में फैले रेलवे मंडल में हाई अलर्ट: DRM नेपाल में बाढ़ के बाद उत्तर बिहार के 18 जिलों में फैले समस्तीपुर रेल मंडल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। रेलवे कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील रेलवे पुलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संबंधित जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर हर घंटे जलस्तर की जानकारी ली जा रही है। पानी बढ़ने की स्थिति में कटाव को रोकने के लिए रेल मंडल के 20 अलग-अलग स्थानों पर बोगियों में बोल्डर और डस्ट लोड कर सुरक्षित रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें 9. नौकरी मिलते ही बॉयफ्रेंड संग फरार हुई महिला सिपाही एक पति का आरोप है कि पुलिस की नौकरी लगते ही उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग निकली। अजय सिंह का कहना है कि पत्नी को पुलिस बनने के लिए करीब 2.50 लाख खर्च किए। उसने जैसा कहा वैसा किया लेकिन अब वो मेरा घर छोड़कर अपने प्रेमी विवेक के साथ भाग गई है। पत्नी ने यह भी कहा है कि हम तीनों में से किसी एक का मर्डर तय है। अजय रोहतास के डालमियानगर थाना इलाके के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी शनिवार को बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *