बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बाहुबली बोले-अनुज सिंह का प्रचार करते रहेंगे, रेलवे ट्रैक पर मिली लड़का-लड़की की लाश, चौथी मंजिल से गिरी महिला-मौत

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बाहुबली बोले-अनुज सिंह का प्रचार करते रहेंगे, रेलवे ट्रैक पर मिली लड़का-लड़की की लाश, चौथी मंजिल से गिरी महिला-मौत

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। युवती की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है। वहीं जमुई में शुक्रवार सुबह चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में इंटर की दो छात्राएं झुलस गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत सिंह की बगावत के बीच बिहार NDA की बैठक बिहार MLC की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनाव से पहले जदयू और रालोमा में बगावत है, जिसने NDA की चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में NDA विधानमंडल की बैठक हुई। बैठक में MLC चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में लड़का-लड़की की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। युवती की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है। वह टीपीएस कॉलेज में ग्रेजुएशन की स्टूडेंड थी। 5 अक्टूबर को वो घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद नहीं लौटी। पूरी खबर पढ़ें 3. जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, छात्राएं झुलसीं जमुई में शुक्रवार सुबह चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में इंटर की दो छात्राएं झुलस गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 80 प्रतिशत झुलसने के कारण नेहा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं दूसरी छात्रा अंजनी कुमारी का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. ‘बिहार पुलिस में नौकरी लगते ही बदल गई पत्नी’ कटिहार में एक युवक अपने पिता के साथ SSP दफ्तर पहुंचा। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अब उसे धोखा दे रही है। मैं और मेरे पिता ने मिलकर उसे पढ़ाया-लिखाया। बिहार पुलिस में नौकरी लगने के बाद अब वो किसी और लड़के के करीब आ गई है। पति का कहना है कि मैं चाहता हूं कि मैं और मेरी पत्नी फिर से एक साथ रहें। पूरी खबर पढ़ें 5. स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को मारी गोली औरंगाबाद के स्कूल में लंच के दौरान चटनी गिरने के विवाद में एक छात्र को गोली मारी गई है। बुलेट छात्र के बाएं कंधे के नीचे सीने के पास लगी है। घटना के बाद घायल छात्र को भोजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल छात्र की हालत स्थित बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार में कानून व्यवस्था पर CM सम्राट सख्त बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में मुख्य सचिव, DGP और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं और गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा किया। अधिकारियों से घटनाओं पर की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या या हादसा? पटना के फुलवारी शरीफ में चार मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज आवाज के साथ महिला अचानक नीचे गिरती है और बेसुध हो जाती है। पास से गुजर रही लड़की ये सब देखकर स्कॉड हो जाती है। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख हारा दसवीं का छात्र पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में रहकर पढ़ाई करने वाले दसवीं के एक छात्र ने ऑनलाइन गेम में 1.45 लाख रुपए हारने के बाद अपने ही अपहरण की साजिश रच दी। दोस्तों से उधार लिए रुपए लौटाने के दबाव में उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी बनाई और परिजनों से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पूरी खबर पढ़ें 9. तेजप्रताप बोले- पत्नी रात भर पार्टी करती थी लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि प्रेशर में मैंने शादी कर ली थी। मेरी जब शादी हुई तब मैं बिहार का स्वास्थ्य मंत्री हुआ करता था। लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी से मेरी लड़ाई होने लगी। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल सामान्य रहेगा मौसम बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। युवती की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है। वहीं जमुई में शुक्रवार सुबह चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में इंटर की दो छात्राएं झुलस गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. अनंत सिंह की बगावत के बीच बिहार NDA की बैठक बिहार MLC की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनाव से पहले जदयू और रालोमा में बगावत है, जिसने NDA की चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में NDA विधानमंडल की बैठक हुई। बैठक में MLC चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में लड़का-लड़की की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली पटना के कुम्हरार इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। युवती की पहचान शैली रानी के रूप में हुई है। वह टीपीएस कॉलेज में ग्रेजुएशन की स्टूडेंड थी। 5 अक्टूबर को वो घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद नहीं लौटी। पूरी खबर पढ़ें 3. जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटी, छात्राएं झुलसीं जमुई में शुक्रवार सुबह चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में इंटर की दो छात्राएं झुलस गई। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 80 प्रतिशत झुलसने के कारण नेहा कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं दूसरी छात्रा अंजनी कुमारी का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. ‘बिहार पुलिस में नौकरी लगते ही बदल गई पत्नी’ कटिहार में एक युवक अपने पिता के साथ SSP दफ्तर पहुंचा। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अब उसे धोखा दे रही है। मैं और मेरे पिता ने मिलकर उसे पढ़ाया-लिखाया। बिहार पुलिस में नौकरी लगने के बाद अब वो किसी और लड़के के करीब आ गई है। पति का कहना है कि मैं चाहता हूं कि मैं और मेरी पत्नी फिर से एक साथ रहें। पूरी खबर पढ़ें 5. स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को मारी गोली औरंगाबाद के स्कूल में लंच के दौरान चटनी गिरने के विवाद में एक छात्र को गोली मारी गई है। बुलेट छात्र के बाएं कंधे के नीचे सीने के पास लगी है। घटना के बाद घायल छात्र को भोजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायल छात्र की हालत स्थित बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 6. बिहार में कानून व्यवस्था पर CM सम्राट सख्त बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में मुख्य सचिव, DGP और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं और गंभीर आपराधिक मामलों की समीक्षा किया। अधिकारियों से घटनाओं पर की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया गया। पूरी खबर पढ़ें 7. चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या या हादसा? पटना के फुलवारी शरीफ में चार मंजिला मकान की छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज आवाज के साथ महिला अचानक नीचे गिरती है और बेसुध हो जाती है। पास से गुजर रही लड़की ये सब देखकर स्कॉड हो जाती है। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख हारा दसवीं का छात्र पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में रहकर पढ़ाई करने वाले दसवीं के एक छात्र ने ऑनलाइन गेम में 1.45 लाख रुपए हारने के बाद अपने ही अपहरण की साजिश रच दी। दोस्तों से उधार लिए रुपए लौटाने के दबाव में उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी बनाई और परिजनों से 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पूरी खबर पढ़ें 9. तेजप्रताप बोले- पत्नी रात भर पार्टी करती थी लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि प्रेशर में मैंने शादी कर ली थी। मेरी जब शादी हुई तब मैं बिहार का स्वास्थ्य मंत्री हुआ करता था। लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी से मेरी लड़ाई होने लगी। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में कल सामान्य रहेगा मौसम बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *