नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। एल्विश यादव ने कहा है कि वह जब भी बिहार आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। वहीं किशनगंज में 5 अक्टूबर को एक शादीशुदा महिला महजबी खातून की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बांका में 1 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा में चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग और द्विपुष्कर योग के साथ बव करण, तुला लग्न का संयोग बन रहा है। इस बार नवरात्र 10 दोनों का होगा। दो दिन अष्टमी तिथि होने से 10 दिन तक देवी माता की उपासना होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि पर्व में तिथि का बढ़ना शुभ माना गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. अनंत से एल्विश यादव ने वीडियो कॉल पर की बात मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। एल्विश यादव ने कहा है कि वह जब भी बिहार आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। एल्विश ने अनंत सिंह को भी मुंबई आने का न्योता दिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. मर्डर से पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया किशनगंज में 5 अक्टूबर को एक शादीशुदा महिला महजबी खातून की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी का नाम सिमनान(23) है। सिमनान का कहना है कि महजबी खातून मेरे दोस्त की पत्नी थी। वो मुझ पर शादी का दबाव बना रही थी। 5 अक्टूबर को हम दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद विवाद हुआ और मैंने महजबी की हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4. थाना परिसर में कांस्टेबल ने खुद को किया शूट किशनगंज के सदर थाना परिसर में एक कांस्टेबल में खुद को शूट कर लिया है। उसने अपने सर्विस पिस्टल से अपने सिर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी समीर कुमार (32) के रूप में हुई है। वह सदर थाना में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि समीर कुमार सुसाइड से पहले बैरक में अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5. कटिहार में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत कटिहार में रविवार को सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त घर से बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे-77 पर बलखवा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। मृतक की पहचान पोठिया निवासी बांके यादव के बेटे आशीष कुमार यादव और बबलू यादव के बेटे सुमित कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 6. नेपाल में बूढ़ी गंडक में बाढ़, बिहार में अलर्ट नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई गांवों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ में करीब 35 घर और 6 पुल बह गए, जबकि कम से कम 10 लोग लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। भागलपुर के राघोपुर पंचायत में छोटी अलालपुर में दो मंजिला मकान गंगा में समा गया। बता दें कि लगातार कटाव जारी है। पूरी खबर पढ़ें 7. गद्दार को बचाने के लिए भारत के Gen-Z पर हमला पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान के कई वीडियो दिखाए और दावा किया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए करीब एक लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 8. पुराने स्टूडेंट के फोन करने पर आनंद सर हुए भावुक एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि जिस छात्र को कभी आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाया, वह सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी अपने गुरु को याद रखे। ‘सुपर 30’ के संस्थापक और वर्ल्ड फेम मैथमेटिशियन आनंद कुमार ने सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक भावुक संस्मरण साझा किया है। पूरी खबर पढ़ें 9. ऑनलाइन प्यार के चक्कर में पति को छोड़कर भागी पत्नी बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल पहले सात फेरे लेकर जिस महिला ने अपने पति के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। उसने एक अनजान युवक के झांसे में आकर न केवल अपने पति को धोखा दिया, बल्कि अपनी मासूम बच्ची और परिवार के मान-सम्मान की भी धज्जियां उड़ा दी। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के कई जिलों में कल बारिश की संभावना बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और कैमूर में कल यानी सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बाकि सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। एल्विश यादव ने कहा है कि वह जब भी बिहार आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। वहीं किशनगंज में 5 अक्टूबर को एक शादीशुदा महिला महजबी खातून की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बांका में 1 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा में चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग और द्विपुष्कर योग के साथ बव करण, तुला लग्न का संयोग बन रहा है। इस बार नवरात्र 10 दोनों का होगा। दो दिन अष्टमी तिथि होने से 10 दिन तक देवी माता की उपासना होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि पर्व में तिथि का बढ़ना शुभ माना गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. अनंत से एल्विश यादव ने वीडियो कॉल पर की बात मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की है। बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। एल्विश यादव ने कहा है कि वह जब भी बिहार आएंगे, तो उनसे मिलेंगे। एल्विश ने अनंत सिंह को भी मुंबई आने का न्योता दिया है। पूरी खबर पढ़ें 3. मर्डर से पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया किशनगंज में 5 अक्टूबर को एक शादीशुदा महिला महजबी खातून की उसके बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी का नाम सिमनान(23) है। सिमनान का कहना है कि महजबी खातून मेरे दोस्त की पत्नी थी। वो मुझ पर शादी का दबाव बना रही थी। 5 अक्टूबर को हम दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद विवाद हुआ और मैंने महजबी की हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4. थाना परिसर में कांस्टेबल ने खुद को किया शूट किशनगंज के सदर थाना परिसर में एक कांस्टेबल में खुद को शूट कर लिया है। उसने अपने सर्विस पिस्टल से अपने सिर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। मृतक की पहचान भागलपुर निवासी समीर कुमार (32) के रूप में हुई है। वह सदर थाना में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि समीर कुमार सुसाइड से पहले बैरक में अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5. कटिहार में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत कटिहार में रविवार को सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त घर से बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे-77 पर बलखवा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। मृतक की पहचान पोठिया निवासी बांके यादव के बेटे आशीष कुमार यादव और बबलू यादव के बेटे सुमित कुमार के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 6. नेपाल में बूढ़ी गंडक में बाढ़, बिहार में अलर्ट नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से कई गांवों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ में करीब 35 घर और 6 पुल बह गए, जबकि कम से कम 10 लोग लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। भागलपुर के राघोपुर पंचायत में छोटी अलालपुर में दो मंजिला मकान गंगा में समा गया। बता दें कि लगातार कटाव जारी है। पूरी खबर पढ़ें 7. गद्दार को बचाने के लिए भारत के Gen-Z पर हमला पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान के कई वीडियो दिखाए और दावा किया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए करीब एक लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 8. पुराने स्टूडेंट के फोन करने पर आनंद सर हुए भावुक एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि जिस छात्र को कभी आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाया, वह सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी अपने गुरु को याद रखे। ‘सुपर 30’ के संस्थापक और वर्ल्ड फेम मैथमेटिशियन आनंद कुमार ने सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक भावुक संस्मरण साझा किया है। पूरी खबर पढ़ें 9. ऑनलाइन प्यार के चक्कर में पति को छोड़कर भागी पत्नी बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो साल पहले सात फेरे लेकर जिस महिला ने अपने पति के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। उसने एक अनजान युवक के झांसे में आकर न केवल अपने पति को धोखा दिया, बल्कि अपनी मासूम बच्ची और परिवार के मान-सम्मान की भी धज्जियां उड़ा दी। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के कई जिलों में कल बारिश की संभावना बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और कैमूर में कल यानी सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बाकि सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

