बिहार- उफान पर गंगा, फरक्का बराज के सभी गेट खुले:CM ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे; आज 25 जिलों बारिश की संभावना

बिहार- उफान पर गंगा, फरक्का बराज के सभी गेट खुले:CM ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे; आज 25 जिलों बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं, गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। सोमवार को CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित 6 जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, बेगूसराय और खगड़िया का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। वहीं, गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। CM सम्राट ने एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी से फरक्का बराज के गेट खोलने की अपील की थी। CM के हवाई सर्वे की 2 तस्वीरें… भागलपुर-भोजपुर में गंगा कटाव, बेगूसराय में बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित बेगूसराय के बछवाड़ा में जमींदारी बांध टूटने से 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। साथ ही सिमरिया घाट से कसहा दियारा, रचियाही और उलाव जाने वाली सड़क गंगा की धार में ध्वस्त हो गई है। मुंगेर, पटना समेत कई जिलों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। भागलपुर के नवगछिया में आधी रात गंगा का कटाव शुरू हो गया। खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500 मीटर दूर बांध टूटा है। भोजपुर में गंगा का कटाव तेज हो गया है। कटाव रोकने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस पर सांसद सुदामा प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो गंगा में डूबकर जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन लोगों के हित की बात करते रहेंगे।’ बिहार में बाढ़ के बाद कैसे हैं हालात, तस्वीरें देखिए… आगे कैसा रहेगा मौसम पटना में मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने वाला और उमस भरा रह सकता है। हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के बाद कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। अब तक 42% कम बारिश इस मानसून सीजन में बिहार बारिश की कमी से जूझ रहा है। अब तक राज्य में करीब 720.9 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 418.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। यानी सामान्य से करीब 42% कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ सुधार की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए राज्य के बड़े हिस्से में लगातार और व्यापक बारिश जरूरी होगी। बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। वहीं, गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। सोमवार को CM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित 6 जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने पटना, भागलपुर, कटिहार, नवगछिया, बेगूसराय और खगड़िया का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। वहीं, गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। CM सम्राट ने एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी से फरक्का बराज के गेट खोलने की अपील की थी। CM के हवाई सर्वे की 2 तस्वीरें… भागलपुर-भोजपुर में गंगा कटाव, बेगूसराय में बाढ़ से 10 हजार लोग प्रभावित बेगूसराय के बछवाड़ा में जमींदारी बांध टूटने से 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। साथ ही सिमरिया घाट से कसहा दियारा, रचियाही और उलाव जाने वाली सड़क गंगा की धार में ध्वस्त हो गई है। मुंगेर, पटना समेत कई जिलों में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। भागलपुर के नवगछिया में आधी रात गंगा का कटाव शुरू हो गया। खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500 मीटर दूर बांध टूटा है। भोजपुर में गंगा का कटाव तेज हो गया है। कटाव रोकने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस पर सांसद सुदामा प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो गंगा में डूबकर जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन लोगों के हित की बात करते रहेंगे।’ बिहार में बाढ़ के बाद कैसे हैं हालात, तस्वीरें देखिए… आगे कैसा रहेगा मौसम पटना में मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने वाला और उमस भरा रह सकता है। हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश के बाद कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। अब तक 42% कम बारिश इस मानसून सीजन में बिहार बारिश की कमी से जूझ रहा है। अब तक राज्य में करीब 720.9 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 418.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। यानी सामान्य से करीब 42% कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ सुधार की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए राज्य के बड़े हिस्से में लगातार और व्यापक बारिश जरूरी होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *