बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई के नाम पर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी:स्वरूप नगर में पैसा लेने के बावजूद नही भेजा माल, कंपनी के 5 लोगों पर FIR

स्वरूप नगर स्थित निर्माणाधीन आवासीय प्रोजेक्ट के लिए शटरिंग व एल्युमीनियम सामग्री की आपूर्ति के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रोजेलिया बिल्डवेल एलएलपी की शिकायत पर मैनी स्कैफोल्ट सिस्टम्स के प्रबंध निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। जून 2025 में तय हुआ था सौदा बिल्डवेल एलएलपी कंपनी के प्रोजेक्ट जनरल मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि जून 2025 में मैनी स्कैफोल्ड सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने स्वरूप नगर स्थित कार्यालय पहुंचकर एल्युमीनियम वर्क और निर्माण सामग्री की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था। कंपनी ने उन्हें टावर-1 और टावर-2 के निर्माण के लिए सामग्री आपूर्ति का कार्य दिया। आरोप है कि 25 जुलाई 2025 को 10 लाख रुपये और 12 नवंबर को 40 लाख रुपये का भुगतान लिया। सामग्री के दाम बढ़ने की बात कहकर 14 जनवरी 2026 को 20 लाख रुपये और सात फरवरी को 41.87 लाख रुपये का भुगतान लिया, जिसके बाद भी सामग्री नहीं भेजने पर उक्त कंपनी को ई-मेल भेजा गया। सामग्री भेजने के नाम पर लिए 39.63 लाख कंपनी ने सामग्री भेजने के आश्वासन देकर छह अप्रैल को 39.63 लाख रुपये का भुगतान लिया गया। जिसके बाद भी उनकी कंपनी को माल नहीं भेजा गया। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *