बिजली दरों-स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान खत्म:मालगांव में हुआ समापन, पूर्व विधायक रेखचंद जैन बोले- उपभोक्ताओं की चिंताएं दूर हों

बिजली दरों-स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का अभियान खत्म:मालगांव में हुआ समापन, पूर्व विधायक रेखचंद जैन बोले- उपभोक्ताओं की चिंताएं दूर हों

कोंडागांव ब्लॉक के मालगांव में बुधवार को कांग्रेस का जनजागरण और जनसंपर्क अभियान खत्म हो गया। यह अभियान बढ़ती बिजली दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाया जा रहा था। समापन समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बात की। उन्होंने स्मार्ट मीटर और बिजली दरों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। कोंडागांव शहर में भी उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाकर उनकी राय दर्ज की गई। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि बिजली हर परिवार की जरूरत है। उपभोक्ताओं की चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बताया कि जनसंवाद की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री जेपी यादव, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा समेत कई पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *