‘बिग बॉस 20’ में एंट्री पर ललित मोदी का बयान आया सामने, बोले- मुझसे किसी ने नहीं किया संपर्क

‘बिग बॉस 20’ में एंट्री पर ललित मोदी का बयान आया सामने, बोले- मुझसे किसी ने नहीं किया संपर्क

Lalit Modi On Bigg Boss 20 Enter: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। जब से मेकर्स ने यह ऐलान किया है कि सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 6 सितंबर से प्रीमियर होने जा रहा है, तब से ही फैंस के बीच घर में बंद होने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर जबरदस्त सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एक नाम ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह पूर्व आईपीएल (IPL) चेयरमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के एक्स-पार्टनर ललित मोदी (Lalit Modi) थे। लेकिन अब उन्होंने पोस्ट कर इस खबर को फेक कहा है।

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में आने पर क्या कहा?

बॉलीवुड बबल की हाल ही की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा था कि बिग बॉस 20 के मेकर्स इस सीजन में ग्लैमर, कंट्रोवर्सी और ड्रामा का तड़का लगाने का शानदार प्लान बना रहे हैं और ललित मोदी को अप्रोच करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नही हैं। खुद ललित मोदी ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) पर देर रात एक पोस्ट किया और सब साफ कर दिया। उन्होंने लिखा, “यह फेक न्यूज है। बस। मुझसे बिग बॉस 20 के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है। मैं बिग बॉस 20 में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और मेरा ऐसा करने का कोई इरादा भी नहीं है।”

ललित मोदी ने आगे लीगल नोटिस को लेकर लिखा, “हैरानी की बात है कि कैसे एक पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी “न्यूज” बन जाती है, जबकि किसी ने भी संबंधित व्यक्ति से पूछने की जहमत नहीं उठाई। मेरे वकीलों ने साथ में नोटिस भी लगाकर जारी किया है। शायद अगली बार, कुछ भी पब्लिश करने से पहले आप उसे वेरिफाई कर लें।”

ललित मोदी ने बताया था सुष्मिता सेन संग ब्रेकअप का कारण

ललित मोदी ने हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ संग खास बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने अपने और सुष्मिता सेन संग रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे और इसे ‘बेहद खास’ बताया था। ललित ने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं, मैं आज जो कुछ भी हूं उसमें मेरी मदद की, वह मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा थीं। बस हमारे बीच दूरियां बहुत काफी थीं।” उन्होंने दावा किया कि सुष्मिता का करियर इंडिया में था और उनकी जिंदगी लंदन में, जिसकी वजह से उन्हें अलग-अलग रास्ते अपनाने पड़े।

‘सुष्मिता नहीं थी गोल्ड डिगर’

सुष्मिता सेन पर ‘गोल्ड डिगर’ होने के आरोप लगे थे। इस पर ललित मोदी ने बेबाकी से सुष्मिता का बचाव करते हुए उन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि सुष्मिता एक आत्मनिर्भर महिला हैं और जब भी वह दोनों बाहर घूमने जाते थे, तो अक्सर वही सारे पेमेंट्स करती थीं। ललित ने मजाक में यहां तक कहा था कि उस वक्त वे तो ‘एक रखे हुए बॉयफ्रेंड’ की तरह थे।

ललित और सुष्मिता का रिश्ता पहली बार जुलाई 2022 में पब्लिक हुआ, जब पूर्व IPL चेयरमैन ने मालदीव और सार्डिनिया में अपनी छुट्टियों की एक्ट्रेस के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करके इंटरनेट को चौंका दिया था। मोदी ने सुष्मिता को अपना “बेटर-लुकिंग पार्टनर” बताया और इसे “नई शुरुआत” और “एक नई जिंदगी” कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *