Dinesh Lal Yadav aka Nirahua Bigg Boss 20 Set: टीवी के सबसे चर्चित और फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के शानदार प्रीमियर में अब बस कुछ ही समय बाकी रह गया है। 6 सितंबर यानी आज इसका ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले मेकर्स एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रोमो जारी कर रहे हैं। हाल ही में सामने आया ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मीम की बाढ़ में बदल गया है। इस प्रोमो में दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ की एक खास और मजेदार एंट्री देखने को मिली है।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में दिखे निरहुआ
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार और अभिनेता-राजनेता निरहुआ का जो बिग बॉस 20 के सेट से वीडियो जारी हुआ है उसमें वह अपने आइकॉनिक अंदाज में रिक्शा पर सवार होकर एंट्री करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में उनका सुपरहिट गाना “निरहुआ रिक्शावाला” बज रहा है और सलमान खान उनका शानदार स्वागत करते हुए भोजपुरी अंदाज में कहते हैं, “आवा आवा निरहुआ का स्वागत कीजिए!”
इसके बाद सलमान खान मजाक में कहते हैं, “आपने सिर्फ दो फेरे लिए हैं, इस वजह से लगता है कि आप साथ लेके जाओगे यहां से।” इस पर निरहुआ सलमान को धन्यवाद देते हुए कहते हैं, “सर, पहले तो बहुत धन्यवाद कि आपने एक बार फिर से मौका दिया मुझे बिग बॉस के घर में।”
हालांकि, सलमान तुरंत चुटकी लेते हुए स्पष्ट करते हैं, “शुक्रिया सर, लेकिन वो थोड़ी सी गलतफहमी हो गई है, आप सिर्फ यहीं तक हैं।” निरहुआ चौंकने का नाटक करते हुए जवाब देते हैं, “सर, आप लोग तो बोले थे तथास्तु हैं,” जिसे सुनकर सलमान खान जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वहीं, इससे पहले एक और प्रोमो आया था जिसमें पंजाबी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री नजर आई थीं लेकिन उनका चेहरा ब्लर था। इसे लोग बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी कह रहे हैं।
कमेंट्स सेक्शन में छाया आम्रपाली दुबे का नाम
प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने निरहुआ की एंट्री को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के शो में शामिल होने की अफवाहों से जोड़ दिया है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने जमकर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, “आम्रपाली दुबे को एंट्री करवाने आए हैं।” वहीं दूसरे ने तंज कसा, “आम्रपाली फ्री पैकेज में नहीं आई क्या?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आम्रपाली जहां, वहीं ये चले जाता है।”
बता दें,, आम्रपाली दुबे के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने को लेकर मेकर्स या खुद एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दर्शकों को यह जानने के लिए प्रीमियर का इंतजार करना होगा।
6 सितंबर को होगा ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो 6 सितंबर 2026 को टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है। इस बार संभावित प्रतियोगियों की सूची में करण वाही, अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे, माही विज, रिया अहीर, मैरी कॉम, उदिति सिंह, काजी तौकीर, कुशल तंवर (गुल्लू) और कनिका मान जैसे दिग्गज सितारों के नाम तैर रहे हैं।

