Qazi Touqeer Battle Fever in Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में प्रतियोगियों के बीच मुकाबला दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच शो के सबसे फेमस और एनर्जेटिक कंटेस्टेंट्स में से एक, सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के प्रशंसकों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से काजी की सेहत ठीक नहीं चल रही है और उन्हें घर के अंदर तेज बुखार आ गया है। कमजोरी और लो-एनर्जी महसूस होने के बाद मेकर्स ने उन्हें तुरंत मेडिकल चेक-अप के लिए ले जाया, जिसके बाद उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

