सीतामढ़ी में परिहार थाना क्षेत्र के महादेव पट्टी गांव में रविवार शाम बारिश से बचने के लिए घर के नीचे बैठे लोगों पर अचानक छज्जा और बाहरी हिस्सा गिर गया। मलबे में दबने से लपटाहा गांव निवासी नथुनी राम की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बारिश से बचने के लिए 6-7 लोग बैठे थे बताया गया कि रविवार शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए करीब 6-7 लोग महादेव पट्टी गांव में एक घर के नीचे बैठ गए। इसी दौरान घर का छज्जा और बाहरी हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरते ही वहां बैठे लोग मलबे में दब गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। नथुनी राम की मौत, एक की हालत गंभीर हादसे में लपटाहा गांव निवासी नथुनी राम की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। थानाध्यक्ष के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नथुनी राम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अचानक हुए हादसे से गांव के लोग भी हैरान हैं। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीतामढ़ी में परिहार थाना क्षेत्र के महादेव पट्टी गांव में रविवार शाम बारिश से बचने के लिए घर के नीचे बैठे लोगों पर अचानक छज्जा और बाहरी हिस्सा गिर गया। मलबे में दबने से लपटाहा गांव निवासी नथुनी राम की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… बारिश से बचने के लिए 6-7 लोग बैठे थे बताया गया कि रविवार शाम अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए करीब 6-7 लोग महादेव पट्टी गांव में एक घर के नीचे बैठ गए। इसी दौरान घर का छज्जा और बाहरी हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जा गिरते ही वहां बैठे लोग मलबे में दब गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। नथुनी राम की मौत, एक की हालत गंभीर हादसे में लपटाहा गांव निवासी नथुनी राम की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। थानाध्यक्ष के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। नथुनी राम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अचानक हुए हादसे से गांव के लोग भी हैरान हैं। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

