कैमूर वन प्रमंडल, भभुआ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है। इसके चलते तेलहारकुंड, करकटगढ़ और बंशी खोह सहित सभी प्रमुख जलप्रपातों में पानी का बहाव और जलस्तर काफी बढ़ गया है। चट्टानों पर पानी की तेज गति से फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। तेज बहाव और फिसलन बनी खतरे की वजह स्थिति को देखते हुए कैमूर वन प्रमंडल (भभुआ) ने लोगों के हित में सुरक्षा सलाह जारी की है। वन विभाग ने सभी पर्यटकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को सबसे पहले रखें। भारी बारिश के दौरान जलप्रपातों के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। गहरे पानी और चट्टानों के पास नहीं जाने की अपील विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि पर्यटक तेज बहाव वाले क्षेत्रों, गहरे पानी और फिसलन भरी चट्टानों के पास बिल्कुल न जाएं। बारिश के दौरान जलप्रपातों में अचानक पानी का बहाव बढ़ सकता है, जिससे स्थिति खतरनाक हो सकती है। वन विभाग ने लापरवाही से बचने की अपील की है। यात्रा से पहले सुरक्षा नियमों का रखें ध्यान प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है, “सावधान रहें, सुरक्षित रहें!” विभाग ने कहा कि इन दिनों जलप्रपातों की यात्रा का प्लान बनाने वाले लोग सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और खतरनाक किनारों व तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। कैमूर वन प्रमंडल, भभुआ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है। इसके चलते तेलहारकुंड, करकटगढ़ और बंशी खोह सहित सभी प्रमुख जलप्रपातों में पानी का बहाव और जलस्तर काफी बढ़ गया है। चट्टानों पर पानी की तेज गति से फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। तेज बहाव और फिसलन बनी खतरे की वजह स्थिति को देखते हुए कैमूर वन प्रमंडल (भभुआ) ने लोगों के हित में सुरक्षा सलाह जारी की है। वन विभाग ने सभी पर्यटकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को सबसे पहले रखें। भारी बारिश के दौरान जलप्रपातों के पास जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। गहरे पानी और चट्टानों के पास नहीं जाने की अपील विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि पर्यटक तेज बहाव वाले क्षेत्रों, गहरे पानी और फिसलन भरी चट्टानों के पास बिल्कुल न जाएं। बारिश के दौरान जलप्रपातों में अचानक पानी का बहाव बढ़ सकता है, जिससे स्थिति खतरनाक हो सकती है। वन विभाग ने लापरवाही से बचने की अपील की है। यात्रा से पहले सुरक्षा नियमों का रखें ध्यान प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है, “सावधान रहें, सुरक्षित रहें!” विभाग ने कहा कि इन दिनों जलप्रपातों की यात्रा का प्लान बनाने वाले लोग सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और खतरनाक किनारों व तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।

