बारां मंडी में 1.25 लाख कट्टों से ज्यादा जिंस पहुंची:सोयाबीन 500 रुपए, लहसुन 3500 रुपए और धनिया में 700 रुपए की तेजी

बारां मंडी में 1.25 लाख कट्टों से ज्यादा जिंस पहुंची:सोयाबीन 500 रुपए, लहसुन 3500 रुपए और धनिया में 700 रुपए की तेजी

बारां कृषि उपज मंडी में खरीफ सीजन की बंपर आवक शुरू हो गई है। बुधवार शाम तक मंडी में 1.25 लाख कट्टों से ज्यादा जिंस पहुंची, जो एक रिकॉर्ड है। इसमें 45 हजार कट्टा सोयाबीन, 35 हजार कट्टा मक्का, 9 हजार कट्टा उड़द, 12 हजार कट्टा धान और 8 हजार कट्टा सरसों शामिल है। आवक बढ़ने से भावों में तेजी आई है। पिछले 2 दिनों में सोयाबीन 500 रुपए प्रति क्विंटल तेज हुआ। लहसुन में 3500 रुपए और धनिया में 700 रुपए की तेजी दर्ज की गई। उड़द 200 रुपए तेज होकर 9100 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। जिंस भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रात 10 बजे के बाद ही एंट्री
बढ़ती आवक को देखते हुए मंडी प्रशासन ने फैसला लिया है। अब जिंस भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रात 10 बजे के बाद ही मंडी में एंट्री मिलेगी। मंडी सचिव हरिमोहन बैरवा ने बताया कि भीड़ कंट्रोल करने के लिए गुरुवार से नीलामी व्यवस्था बदली गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *