मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के कांटा गांव में बाढ़ के बीच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीण युवाओं द्वारा नियमित संचालन की मांग को लेकर दिए गए आवेदन पर प्रशासन ने संज्ञान लिया था। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बुधवार से ये सेवाएं एमआरडी इंटर कॉलेज परिसर से अस्थायी रूप से प्रदान की जा रही हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी न हो, इसके लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस अस्थायी केंद्र पर मरीजों, बच्चों, बुजुर्गों सहित जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से एमआरडी इंटर कॉलेज परिसर में उपलब्ध इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होते ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को उसके मूल भवन से नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। आवेदनकर्ता प्रभात मिश्रा, अभिषेक सुमन, मयंक मिश्रा और रोहित ठाकुर ने त्वरित संज्ञान लेकर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाढ़ समाप्त होने के बाद केंद्र को जल्द ही मूल भवन में स्थानांतरित कर स्थायी रूप से संचालित किया जाएगा। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के कांटा गांव में बाढ़ के बीच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। ग्रामीण युवाओं द्वारा नियमित संचालन की मांग को लेकर दिए गए आवेदन पर प्रशासन ने संज्ञान लिया था। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बुधवार से ये सेवाएं एमआरडी इंटर कॉलेज परिसर से अस्थायी रूप से प्रदान की जा रही हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानी न हो, इसके लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस अस्थायी केंद्र पर मरीजों, बच्चों, बुजुर्गों सहित जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से एमआरडी इंटर कॉलेज परिसर में उपलब्ध इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होते ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को उसके मूल भवन से नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। आवेदनकर्ता प्रभात मिश्रा, अभिषेक सुमन, मयंक मिश्रा और रोहित ठाकुर ने त्वरित संज्ञान लेकर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाढ़ समाप्त होने के बाद केंद्र को जल्द ही मूल भवन में स्थानांतरित कर स्थायी रूप से संचालित किया जाएगा।


