वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार को बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बीते दो महीने में बाघ के हमले में मारे जाने की यह चौथी घटना है। इस बार नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला से सटे मस्जिदिया सरेह में हुई। मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून के रूप में हुई है। चारा काट रही थी, तभी बाघ ने हमला किया सलमा खातून बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद अपने पशुओं के लिए चारा लेने सरेह की ओर गई थीं। वह जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थीं। इसी दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और गर्दन पर गहरी चोटें आईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। नौरंगिया थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थी, तभी बाघ ने हमला किया। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार मृतका के परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम बाघ की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। तीन बेटियां हैं, सभी अविवाहित बताया गया कि सलमा खातून की तीन बेटियां हैं और तीनों अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम है। वहीं, बाघ के इलाके में मौजूद होने की जानकारी से आसपास के ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। 2 महीने के भीतर 4 का किया शिकार
अकलू यादव (65 वर्ष)30 जुलाई 2026 वाल्मीकि नगर वनक्षेत्र के बिसाहा गांव के समीप खेत में बकरी चराने के दौरान बाघ ने हमला किया था। इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। उमरावती देवी (45 वर्ष)31 जुलाई 2026मदनपुर वन क्षेत्र के अंतर्गत मिश्ररौलिया रेता गांव के समीप धान के खेत में सोहनी (काम) करने के दौरान बाघ ने हमले में मौके पर मौत। विजय हालदार (हावदार) (55 वर्ष)15 अगस्त 2026वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के भेड़ियारी बंगाली टोला में अपने घर के पीछे खेत में घास काटने के दौरान बाघ ने इन पर हमला कर मार डाला था। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार को बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बीते दो महीने में बाघ के हमले में मारे जाने की यह चौथी घटना है। इस बार नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला से सटे मस्जिदिया सरेह में हुई। मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून के रूप में हुई है। चारा काट रही थी, तभी बाघ ने हमला किया सलमा खातून बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद अपने पशुओं के लिए चारा लेने सरेह की ओर गई थीं। वह जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थीं। इसी दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और गर्दन पर गहरी चोटें आईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। नौरंगिया थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला जंगल से करीब 200 मीटर दूर चारा काट रही थी, तभी बाघ ने हमला किया। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमों के अनुसार मृतका के परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशिक्षित वनकर्मियों की टीम बाघ की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। तीन बेटियां हैं, सभी अविवाहित बताया गया कि सलमा खातून की तीन बेटियां हैं और तीनों अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम है। वहीं, बाघ के इलाके में मौजूद होने की जानकारी से आसपास के ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। 2 महीने के भीतर 4 का किया शिकार
अकलू यादव (65 वर्ष)30 जुलाई 2026 वाल्मीकि नगर वनक्षेत्र के बिसाहा गांव के समीप खेत में बकरी चराने के दौरान बाघ ने हमला किया था। इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। उमरावती देवी (45 वर्ष)31 जुलाई 2026मदनपुर वन क्षेत्र के अंतर्गत मिश्ररौलिया रेता गांव के समीप धान के खेत में सोहनी (काम) करने के दौरान बाघ ने हमले में मौके पर मौत। विजय हालदार (हावदार) (55 वर्ष)15 अगस्त 2026वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के भेड़ियारी बंगाली टोला में अपने घर के पीछे खेत में घास काटने के दौरान बाघ ने इन पर हमला कर मार डाला था।

