बागपत में युवक की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप:परिजनों ने कहा- आत्महत्या नहीं, पुलिस जांच में जुटी

बागपत में युवक की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप:परिजनों ने कहा- आत्महत्या नहीं, पुलिस जांच में जुटी

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव में एक 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक की पत्नी पूजा और कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को 7 अगस्त की शाम सागर पुत्र सत्येंद्र तोमर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागपत भेजा गया। 8 अगस्त को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सागर की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। उन्होंने पत्नी पूजा और उसके कथित साथियों की भूमिका की जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, पूजा की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिसके बाद उसने सागर से विवाह किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *