चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इजराइली राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग से मुलाकात कर गाजा पट्टी फिर से खोलने और वेस्ट बैंक में जबरन बसाई जा रही बस्तियों को रोकने की कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होनें अजरबैजान की राजधानी बाकू में एशिया में संवाद और विश्वास बहाली के उपायों (CICA) के शिखर सम्मेलन के दौरान इजराइली राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान यह बयान दिया है।
गाजा में 20 लाख लोगों को अस्तित्व का का संकट
चीनी पक्ष की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वांग ने कहा कि अभी सबसे बड़ी प्राथमिकता गाजा पट्टी तक पहुंच बहाल करना और आम नागरिकों को और गहरे संकट में फंसने से बचाना है। उन्होंने गाजा में मानवीय स्थिति से निपटने की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया।
बयान में कहा गया कि, सबसे जरूरी काम गाजा पट्टी तक पहुंच को पूरी तरह से बहाल करना है, ताकि 20 लाख आम नागरिकों को अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करने से रोका जा सके और मानवीय तबाही को और फैलने से रोका जा सके।
वेस्ट बैंक में बस्तियां बसाना रोकें
उन्होंने इज़राइल से वेस्ट बैंक में बस्तियां बसाने की गतिविधियों को रोकने के लिए भी कहा। उन्होंने फिलिस्तीनी मुद्दे पर चीन का रुख दोहराते हुए कहा कि मध्य पूर्व में स्थायी शांति हासिल करने के लिए फिलिस्तीनी मुद्दे का समाधान होना सबसे अहम है।
बयान में आगे कहा गया, इजराइल को वेस्ट बैंक में जबरदस्ती बस्तियां बसाने की अपनी गतिविधियों को रोकना चाहिए और उन्हें वापस लेना चाहिए। चीनी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि फिलिस्तीनी मुद्दे को सुलझाने के लिए ‘टू-स्टेट सॉल्यूशन’ ही सही रास्ता है। उन्होंने इसे एक पुराना ऐतिहासिक अन्याय बताया, जिसके लिए एक राजनीतिक समाधान की जरूरत है।
इजराइली राष्ट्रपति बोले: राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि
इजराइली राष्ट्रपति हर्जोग ने मध्य-पूर्व की स्थिति पर इजरायल का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका देश शांति चाहता है, लेकिन उसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ऐसे खतरों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनसे निपटने के लिए एक मजबूत प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में चीन की भूमिका को भी स्वीकार किया और कहा कि इजरायल बीजिंग के साथ संवाद बनाए रखने का इच्छुक है।


BIG UPDATE:

China’s stern message to Israel: Halt the expansion of settlements in the West Bank!