बाइक की बैलगाड़ी से टक्कर, 108 एंबुलेंस चालक की मौत:हादसे में बैल ने भी तोड़ा दम, बैलगाड़ी चालक घायल

बाइक की बैलगाड़ी से टक्कर, 108 एंबुलेंस चालक की मौत:हादसे में बैल ने भी तोड़ा दम, बैलगाड़ी चालक घायल

संभल में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे संभल-गंवा मार्ग पर नारंगपुर गांव के पास बाइक सवार 108 एंबुलेंस चालक की बैलगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मुकुट सिंह (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। टक्कर में बैल की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी चालक ओमकार सिंह घायल हो गया। बिजनौर में तैनात थे मुकुट सिंह मृतक मुकुट सिंह मक्खन सिंह के बेटे थे और धनारी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के रहने वाले थे। वह 108 एंबुलेंस के चालक थे और बिजनौर जिले में तैनात थे। बुधवार दोपहर वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। नारंगपुर गांव निवासी ओमकार सिंह चारा लेकर बैलगाड़ी से सड़क पर जा रहे थे। तेज टक्कर में बैल की भी मौत नारंगपुर गांव के पास मुकुट सिंह की बाइक बैलगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बैल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मुकुट सिंह और बैलगाड़ी चालक ओमकार सिंह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मुकुट सिंह को संभल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की सूचना पर पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत बैल का भी पोस्टमार्टम किया। भाई की तहरीर पर केस दर्ज मृतक के भाई खुशीराम ने कैलादेवी थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बैलगाड़ी चालक ओमकार सिंह के खिलाफ धारा 281, 125बी और 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पंचनामा की कार्रवाई कर रहे हैं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *