किशनगंज में 35 वर्षीय महिला का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर खानका बागान टोला स्थित घनी बांसझाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। महिला के साथ मौजूद उसका सात साल का बेटा भी घायल अवस्था में मिला। मृतका की पहचान अठियाबाड़ी निवासी मो. सोमू अहमद की पत्नी शाहीन प्रवीण (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शाहीन के पति करीब छह माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं। मृतका दामलबाड़ी पंचायत के काशीबाड़ी निवासी फासीरुद्दीन की बेटी थी। बेटे के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी मृतका के देवर मो. बिपियारू ने बताया कि शाहीन अपने बेटे नोमान के साथ किसी जरूरी काम से छत्तरगाछ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बांसझाड़ी में महिला का शव लटका होने की सूचना मिली। घटना में महिला का सात वर्षीय बेटा भी घायल मिला, बच्चे के गले में चोट और आंख पर जख्म के निशान हैं। बताया जा रहा है कि उसे भी बांस की करची से बांधने का प्रयास किया गया था। बच्चे ने कथित तौर पर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां को फंदे से लटका दिया और उसे भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह भागकर जान बचाने में सफल रहा। हत्या कर शव को फांसी से लटकाया मृतका के भाई नूर आलम ने आशंका जताई है कि उनकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही छत्तरगाछ कैंप प्रभारी कुंदन कुमार और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुवार को किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। किशनगंज में 35 वर्षीय महिला का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर खानका बागान टोला स्थित घनी बांसझाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। महिला के साथ मौजूद उसका सात साल का बेटा भी घायल अवस्था में मिला। मृतका की पहचान अठियाबाड़ी निवासी मो. सोमू अहमद की पत्नी शाहीन प्रवीण (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शाहीन के पति करीब छह माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए हुए हैं। मृतका दामलबाड़ी पंचायत के काशीबाड़ी निवासी फासीरुद्दीन की बेटी थी। बेटे के साथ बाजार जाने के लिए निकली थी मृतका के देवर मो. बिपियारू ने बताया कि शाहीन अपने बेटे नोमान के साथ किसी जरूरी काम से छत्तरगाछ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बांसझाड़ी में महिला का शव लटका होने की सूचना मिली। घटना में महिला का सात वर्षीय बेटा भी घायल मिला, बच्चे के गले में चोट और आंख पर जख्म के निशान हैं। बताया जा रहा है कि उसे भी बांस की करची से बांधने का प्रयास किया गया था। बच्चे ने कथित तौर पर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां को फंदे से लटका दिया और उसे भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह भागकर जान बचाने में सफल रहा। हत्या कर शव को फांसी से लटकाया मृतका के भाई नूर आलम ने आशंका जताई है कि उनकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही छत्तरगाछ कैंप प्रभारी कुंदन कुमार और पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और FSL की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुवार को किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

