बांदा में छात्राएं दलदल भरे रास्ते से स्कूल पहुंचीं:सरकारी स्कूल की बदहाली का वीडियो वायरल, सुविधाओं पर उठे सवाल

बांदा में छात्राएं दलदल भरे रास्ते से स्कूल पहुंचीं:सरकारी स्कूल की बदहाली का वीडियो वायरल, सुविधाओं पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छात्राएं कीचड़ और पानी से भरे दलदल जैसे रास्ते से स्कूल आती-जाती दिख रही हैं। यह वीडियो 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो में छात्राओं के हाथों में लड्डू दिखाई दे रहे हैं। एक ओर स्कूल में आजादी का जश्न मनाया जा रहा था और बच्चों को मिठाई बांटी जा रही थी, वहीं दूसरी ओर उन्हें स्कूल तक पहुंचने के लिए कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा था। वायरल वीडियो नरैनी क्षेत्र के पल्हरी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। वीडियो में स्कूल के मुख्य गेट तक जाने वाले रास्ते की हालत बेहद खराब दिख रही है। बारिश के बाद यहां जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। रास्ते पर जगह-जगह पानी जमा है और कीचड़ इतना अधिक है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। 4 तस्वीरें देखिए- इन तस्वीरों ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर और सुरक्षित माहौल देने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिर्फ स्कूल के बाहर का रास्ता ही नहीं, बल्कि परिसर और उसके आसपास भी घास और झाड़ियां उगी हुई दिखाई दे रही हैं। बारिश के मौसम में झाड़ियों और जलभराव वाली जगहों पर सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर जलभराव और कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *