बांग्लादेश बिना खेले एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में:बारिश के कारण चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द, पाकिस्तान भी अंतिम चार में पहुंचा

बांग्लादेश बिना खेले एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में:बारिश के कारण चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द, पाकिस्तान भी अंतिम चार में पहुंचा

एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश विमेंस क्रिकेट टीम बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई। चीन के खिलाफ उसका क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मुकाबला गुरुवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। इसी मैदान पर खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मैच 11-11 ओवर के खेले गए। एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर को होगा, लेकिन क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। विमेंस क्रिकेट के मैच 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे। बेहतर रैंकिंग के कारण बांग्लादेश को फायदा एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने पर बेहतर रैंकिंग वाली टीम अगले राउंड में पहुंचती है। इसी नियम के तहत निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि चीन टूर्नामेंट से बाहर हो गया। पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में हासिल किया टारगेट एशियन गेम्स 2026 में बारिश के कारण पाकिस्तान और थाईलैंड का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया। थाईलैंड ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बनाए। पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, जिसे इमान नसीर और उम्म-ए-हानी ने चार गेंदों पर एक-एक रन लेकर पूरा किया। पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। थाईलैंड ने बनाए 91 रन थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाजों ने रन बनाने के मौके कम दिए, लेकिन थाईलैंड की टीम ने सीमित ओवरों में उपयोगी स्कोर खड़ा किया। भारत का मुकाबला जापान से एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट सभी 8 मुकाबले जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। भारतीय विमेंस टीम 18 सितंबर को यहीं जापान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम का सामना बांग्लादेश से होने की संभावना है। पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड विमेंस क्रिकेट एशियन गेम्स में पहली बार 2010 में शामिल हुआ था। 2010 और 2014 दोनों एडिशन में पाकिस्तान ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने इन दोनों एडिशन में हिस्सा नहीं लिया था। उस समय भारत का इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त था। इसके बाद 2023 में क्रिकेट की एशियन गेम्स में वापसी हुई और भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट में गोल्ड जीता। हांगझोउ में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय विमेंस टीम खिताब की दावेदार भारत जून-जुलाई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गया था। हाल में भारत ने श्रीलंका को हराकर टी-20 एशिया कप का खिताब जीता है। एशिया की टीमों में भारत की टी-20 रैंकिंग भी सबसे ऊपर है। भारत दुनिया की टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। एशिया की अन्य प्रमुख टीमों में श्रीलंका छठे, पाकिस्तान आठवें और बांग्लादेश 10वें स्थान पर है। यानी रैंकिंग के लिहाज से भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की सबसे ऊपर रहने वाली एशियाई टीमों में हैं। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर पद के दावेदार BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्यकाल में एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम है। अगरकर की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा पद के दावेदार हैं। पूरी खबर… एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश विमेंस क्रिकेट टीम बिना एक भी गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई। चीन के खिलाफ उसका क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मुकाबला गुरुवार को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। इसी मैदान पर खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मैच 11-11 ओवर के खेले गए। एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर को होगा, लेकिन क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। विमेंस क्रिकेट के मैच 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे। बेहतर रैंकिंग के कारण बांग्लादेश को फायदा एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने पर बेहतर रैंकिंग वाली टीम अगले राउंड में पहुंचती है। इसी नियम के तहत निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि चीन टूर्नामेंट से बाहर हो गया। पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में हासिल किया टारगेट एशियन गेम्स 2026 में बारिश के कारण पाकिस्तान और थाईलैंड का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया। थाईलैंड ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बनाए। पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, जिसे इमान नसीर और उम्म-ए-हानी ने चार गेंदों पर एक-एक रन लेकर पूरा किया। पाकिस्तान ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। थाईलैंड ने बनाए 91 रन थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बनाए। पाकिस्तान की गेंदबाजों ने रन बनाने के मौके कम दिए, लेकिन थाईलैंड की टीम ने सीमित ओवरों में उपयोगी स्कोर खड़ा किया। भारत का मुकाबला जापान से एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट सभी 8 मुकाबले जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। भारतीय विमेंस टीम 18 सितंबर को यहीं जापान के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की टीम का सामना बांग्लादेश से होने की संभावना है। पिछली बार भारत ने जीता था गोल्ड विमेंस क्रिकेट एशियन गेम्स में पहली बार 2010 में शामिल हुआ था। 2010 और 2014 दोनों एडिशन में पाकिस्तान ने गोल्ड मेडल जीता था। भारत ने इन दोनों एडिशन में हिस्सा नहीं लिया था। उस समय भारत का इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त था। इसके बाद 2023 में क्रिकेट की एशियन गेम्स में वापसी हुई और भारत ने पहली बार महिला क्रिकेट में गोल्ड जीता। हांगझोउ में खेले गए फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया था। वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारतीय विमेंस टीम खिताब की दावेदार भारत जून-जुलाई में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गया था। हाल में भारत ने श्रीलंका को हराकर टी-20 एशिया कप का खिताब जीता है। एशिया की टीमों में भारत की टी-20 रैंकिंग भी सबसे ऊपर है। भारत दुनिया की टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। एशिया की अन्य प्रमुख टीमों में श्रीलंका छठे, पाकिस्तान आठवें और बांग्लादेश 10वें स्थान पर है। यानी रैंकिंग के लिहाज से भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की सबसे ऊपर रहने वाली एशियाई टीमों में हैं। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर पद के दावेदार BCCI के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्यकाल में एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम है। अगरकर की जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा पद के दावेदार हैं। पूरी खबर…

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *