बांग्लादेश की राजधानी ढाका बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

बांग्लादेश की राजधानी ढाका बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आज, मंगलवार, 6 अक्टूबर को सुबह 11:10 बजे (स्थानीय समय) 213 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ ढाका दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया।

स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चेतावनी

बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार AQI पैमाने पर ढाका की हवा की गुणवत्ता को बहुत अस्वस्थ श्रेणी में रखा गया। यह स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चेतावनी है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

दूसरे और तीसरे स्थान पर कौनसे शहर?

सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में मलेशिया (Malaysia) का कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) 208 AQI के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि सिंगापुर (Singapore) का सिंगापुर शहर 179 AQI के साथ तीसरे स्थान पर है। AQI मानकों के अनुसार 301 से ऊपर की रीडिंग को खतरनाक माना जाता है जबकि 201-300 के बीच की रीडिंग को बहुत खराब माना जाता है। 151-200 के बीच की रीडिंग को अस्वास्थ्यकर माना जाता है; जबकि 101-150 के बीच की रीडिंग को संवेदनशील समूहों के लिए अस्वास्थ्यकर माना जाता है।

यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *