बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

बांग्लादेश की टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची, लगातार 6 मैच रद्द होने से बिगड़ गया क्वार्टरफाइनल का खेल

Asian Games 2026, PAK vs BAN Semifinal 1: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है, जिससे मलेशिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है, तो वहीं बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना पाकिस्तान से होगा। बांग्लादेश पिछली बार का ब्रॉन्ज मेडलिस्ट है, तो वहीं पाकिस्तान को पिछली बार खाली हाथ लौटना पड़ा था। लेकिन अब वह बांग्लादेश को हराकर कम से कम सिल्वर मेडल अपना सुनिश्चित कर सकता है।

दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर श्रीलंका से होगी। हैरान करने वाली बात यह है कि भारत और श्रीलंका के भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द हो गए थे, जिसकी वजह से दोनों रैंकिंग में ऊपर होने की वजह से अगले दौर में पहुंच गईं, जबकि नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें बाहर हो गईं। सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मैच 3 अक्टूबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *