बांका में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे आरएमके हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जिसमें मैदान की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले झंडोत्तोलन और परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने आरएमके मैदान पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास के दौरान झंडोत्तोलन में भी हिस्सा लिया। परेड में पुलिस जवानों ने अधिकारियों को सलामी दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को झंडोत्तोलन स्थल सहित पूरे मैदान की बेहतर साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। समारोह के दौरान बीएमपी का एक प्लाटून, डीएपी के दो प्लाटून (एक पुरुष और एक महिला), गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड के प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जारी स्वतंत्रता दिवस की सुबह विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालेंगे। जिले के सभी प्रखंडों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन द्वारा समारोह स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई कमी न रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बांका में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे आरएमके हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जिसमें मैदान की साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले झंडोत्तोलन और परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने आरएमके मैदान पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास के दौरान झंडोत्तोलन में भी हिस्सा लिया। परेड में पुलिस जवानों ने अधिकारियों को सलामी दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को झंडोत्तोलन स्थल सहित पूरे मैदान की बेहतर साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। समारोह के दौरान बीएमपी का एक प्लाटून, डीएपी के दो प्लाटून (एक पुरुष और एक महिला), गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड के प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जारी स्वतंत्रता दिवस की सुबह विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालेंगे। जिले के सभी प्रखंडों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन द्वारा समारोह स्थलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई कमी न रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।


