बांका में लव अफेयर में पत्नी का गला काटा:घर जाते समय ऑटो से उतारा, सुनसान जगह पर वारदात; राहगीरों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा

बांका में लव अफेयर में पत्नी का गला काटा:घर जाते समय ऑटो से उतारा, सुनसान जगह पर वारदात; राहगीरों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा

बांका में प्रेम प्रसंग के चलते एक मोची ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आरोपी पति को चाकू के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नवादा बाजार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर जांच करती रही। घटना रविवार रात रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र में सैदपुर और खजूरकोरामा गांव के बीच सुनसान जगह बहियार के पास हुई। मृतका की पहचान धनिया गढ़िया गांव निवासी प्रमोद दास की करीब 30 साल की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्राथमिक जांच में लव अफेयर का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… प्रमोद दास की उम्र करीब 50 साल है और वह बांका में मोची का काम करता है। रिंकू देवी करीब 30 साल की थी और पैर से दिव्यांग थी। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रमोद ने रिंकू से दूसरी शादी की थी। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसके मोची के काम में आने वाला धारदार चाकू है। रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रमोद दास ने पत्नी से विवाद खत्म करने और घर चलने की बात कही। शाम को दोनों बांका से यात्री बस से राजावर चौक पहुंचे। वहां से उन्होंने ऑटो लिया और धनिया गढ़िया गांव की ओर जाने लगे। गांव से करीब चार किलोमीटर पहले सैदपुर और खजूरकोरामा के बीच दोनों ऑटो से उतर गए। उतरने के बाद पति ने पत्नी से कहा कि यहां से पैदल ही घर चले जाएंगे। इसके बाद वह पत्नी को लेकर सुनसान जगह की ओर चला गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने चाकू निकालकर पत्नी पर हमला कर दिया। महिला के गले और पेट पर चाकू से वार किए गए। हमले के दौरान महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया और उसकी चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने देखा कि आरोपी पति हाथ में चाकू लिए पत्नी पर हमला कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना नवादा बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। पहले से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद
ग्रामीण अखिलेश ने कहा कि प्रमोद दास और रिंकू देवी के बीच शादी के कुछ वर्षों बाद से ही पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। पिछले करीब एक वर्ष से रिंकू देवी के किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क को लेकर पति नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। रविवार को भी बांका में इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति पत्नी को गांव ले जाने के बहाने अपने साथ लेकर निकला। आरोपी से पूछताछ में खुलेगा हत्या का राज एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर हत्या के कारणों तथा घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। घटना के बाद धनिया गढ़िया गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। बांका में प्रेम प्रसंग के चलते एक मोची ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने आरोपी पति को चाकू के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नवादा बाजार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर जांच करती रही। घटना रविवार रात रजौन प्रखंड के नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र में सैदपुर और खजूरकोरामा गांव के बीच सुनसान जगह बहियार के पास हुई। मृतका की पहचान धनिया गढ़िया गांव निवासी प्रमोद दास की करीब 30 साल की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। प्राथमिक जांच में लव अफेयर का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… प्रमोद दास की उम्र करीब 50 साल है और वह बांका में मोची का काम करता है। रिंकू देवी करीब 30 साल की थी और पैर से दिव्यांग थी। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रमोद ने रिंकू से दूसरी शादी की थी। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसके मोची के काम में आने वाला धारदार चाकू है। रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रमोद दास ने पत्नी से विवाद खत्म करने और घर चलने की बात कही। शाम को दोनों बांका से यात्री बस से राजावर चौक पहुंचे। वहां से उन्होंने ऑटो लिया और धनिया गढ़िया गांव की ओर जाने लगे। गांव से करीब चार किलोमीटर पहले सैदपुर और खजूरकोरामा के बीच दोनों ऑटो से उतर गए। उतरने के बाद पति ने पत्नी से कहा कि यहां से पैदल ही घर चले जाएंगे। इसके बाद वह पत्नी को लेकर सुनसान जगह की ओर चला गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने चाकू निकालकर पत्नी पर हमला कर दिया। महिला के गले और पेट पर चाकू से वार किए गए। हमले के दौरान महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया और उसकी चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने देखा कि आरोपी पति हाथ में चाकू लिए पत्नी पर हमला कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना नवादा बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। पहले से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद
ग्रामीण अखिलेश ने कहा कि प्रमोद दास और रिंकू देवी के बीच शादी के कुछ वर्षों बाद से ही पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। पिछले करीब एक वर्ष से रिंकू देवी के किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क को लेकर पति नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। रविवार को भी बांका में इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पति पत्नी को गांव ले जाने के बहाने अपने साथ लेकर निकला। आरोपी से पूछताछ में खुलेगा हत्या का राज एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर हत्या के कारणों तथा घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। घटना के बाद धनिया गढ़िया गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *