बांका के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। धान रोपनी के दौरान हुए इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। पीड़ित राजेश कुमार (39) ने रजौन थाने में गांव के आठ नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना बीते 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे की है। राजेश कुमार अपने परिवार के साथ अपनी पैतृक जमीन पर धान की रोपनी करवा रहे थे। इसी दौरान तीरो राउत, झल्लो राउत, छोटे राउत, बिरबल राउत, राकेश कुमार, पप्पू राउत, पुलिस राउत और बबलू राउत सहित आठ आरोपी हरवे-हथियार से लैस होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा जमीन को अपनी बताने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पप्पू राउत ने राजेश के चचेरे भाई विकास कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। बबलू राउत ने लाठी से हमला कर राजेश के पिता अनिरुद्ध प्रसाद मंडल का दायां हाथ तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए चाचा भैरव प्रसाद मंडल और चचेरे भाई अजीत कुमार को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों के हाथ टूट गए। परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए। मारपीट के दौरान आरोपी छोटे राउत ने जख्मी विकास कुमार के गले से सोने की चकती भी छीन ली। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के ग्रामीण जुटने लगे, तो आरोपी झल्लो राउत ने हाथ में कट्टा लहराते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए रजौन सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका और फिर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज चलने के कारण पीड़ित पक्ष ने 11 अगस्त को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस सम्बंध में रजौन थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। धान रोपनी के दौरान हुए इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। पीड़ित राजेश कुमार (39) ने रजौन थाने में गांव के आठ नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना बीते 8 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे की है। राजेश कुमार अपने परिवार के साथ अपनी पैतृक जमीन पर धान की रोपनी करवा रहे थे। इसी दौरान तीरो राउत, झल्लो राउत, छोटे राउत, बिरबल राउत, राकेश कुमार, पप्पू राउत, पुलिस राउत और बबलू राउत सहित आठ आरोपी हरवे-हथियार से लैस होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित पक्ष द्वारा जमीन को अपनी बताने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पप्पू राउत ने राजेश के चचेरे भाई विकास कुमार के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। बबलू राउत ने लाठी से हमला कर राजेश के पिता अनिरुद्ध प्रसाद मंडल का दायां हाथ तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए चाचा भैरव प्रसाद मंडल और चचेरे भाई अजीत कुमार को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों के हाथ टूट गए। परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए। मारपीट के दौरान आरोपी छोटे राउत ने जख्मी विकास कुमार के गले से सोने की चकती भी छीन ली। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के ग्रामीण जुटने लगे, तो आरोपी झल्लो राउत ने हाथ में कट्टा लहराते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए रजौन सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बांका और फिर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज चलने के कारण पीड़ित पक्ष ने 11 अगस्त को थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस सम्बंध में रजौन थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


