बांका में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे। अमरपुर प्रखंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। उनके साथ प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी भी मौजूद रहे। स्वागत के बाद संजय सरावगी ने संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष और सुनील छैला बिहारी को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… संगठनात्मक प्रवास के तहत बांका पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन के प्रथम प्रवास के तहत सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वे दो दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक और संवाद किया जा रहा है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है। कमजोर क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने पर जोर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक माह का सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है और संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग और क्षेत्र तक पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि जिन वर्गों और क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है, वहां संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रूप से काम किया जा रहा है। बिहार में सुशासन से समृद्धि की दिशा में काम का दावा संजय सरावगी ने कहा कि देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। बिहार को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सरकार रही है और उनके अनुसार जंगलराज से सुशासन स्थापित हुआ है। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सुशासन से बिहार में समृद्धि स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, भाजपा नेता मीरनाल शेखर, भाजपा महामंत्री प्रीति शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बांका में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे। अमरपुर प्रखंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी से पुष्पवर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। उनके साथ प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी भी मौजूद रहे। स्वागत के बाद संजय सरावगी ने संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष और सुनील छैला बिहारी को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… संगठनात्मक प्रवास के तहत बांका पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संगठन के प्रथम प्रवास के तहत सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वे दो दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक और संवाद किया जा रहा है। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है। कमजोर क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने पर जोर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक माह का सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है और संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग और क्षेत्र तक पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि जिन वर्गों और क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है, वहां संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रूप से काम किया जा रहा है। बिहार में सुशासन से समृद्धि की दिशा में काम का दावा संजय सरावगी ने कहा कि देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। बिहार को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सरकार रही है और उनके अनुसार जंगलराज से सुशासन स्थापित हुआ है। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सुशासन से बिहार में समृद्धि स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, भाजपा नेता मीरनाल शेखर, भाजपा महामंत्री प्रीति शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

