बांका जिले के धनकड़ थाना क्षेत्र के बलियास गांव में करंट लगने से एक टाइल्स मिस्त्री घायल हो गया। घायल मोहम्मद इम्तियाज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. ज्योति राजभर ने उनका उपचार किया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद इम्तियाज बुधवार को एक मस्जिद में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मोहम्मद इम्तियाज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। समाजसेवी मोहम्मद मोनाजीर हसन ने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बांका जिले के धनकड़ थाना क्षेत्र के बलियास गांव में करंट लगने से एक टाइल्स मिस्त्री घायल हो गया। घायल मोहम्मद इम्तियाज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. ज्योति राजभर ने उनका उपचार किया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद इम्तियाज बुधवार को एक मस्जिद में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल मोहम्मद इम्तियाज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। समाजसेवी मोहम्मद मोनाजीर हसन ने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


