बांका के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर उमड़ी भीड़:CM के पिता शकुनी चौधरी ने की पूजा; बिहार की सुख-समृद्धि मांगी, कड़ी सुरक्षा रही

बांका के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर उमड़ी भीड़:CM के पिता शकुनी चौधरी ने की पूजा; बिहार की सुख-समृद्धि मांगी, कड़ी सुरक्षा रही

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचने लगे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर श्रद्धालुओं से भरा रहा। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शकुनी चौधरी ने परिवार के साथ की पूजा-अर्चना महाअष्टमी पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी अपने परिवार के साथ तेलडीहा मंदिर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री के भाई इंजीनियर रोहित चौधरी और अमृता चौधरी सहित परिजनों ने भी पूजा-अर्चना की। सभी ने मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर बिहार और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। शकुनी चौधरी ने बताया कि बिहार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बांका एसडीपीओ अमर विश्वास सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की निगरानी में सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मंदिर कमेटी के सेवादारों ने संभाली व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी के सदस्य और सेवादार सुबह से ही व्यवस्था में जुटे रहे। कमेटी के शशांक घोष, सोनू दास, विश्वजीत दास, बिट्टू कुमार और सोनू सिंह ने बैरिकेडिंग, कतार प्रबंधन और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में सहयोग किया। महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया। CCTV से निगरानी, देर शाम तक पहुंचे श्रद्धालु सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास CCTV कैमरों से निगरानी की गई। प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त कर कतारों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्त पहुंचने लगे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर श्रद्धालुओं से भरा रहा। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। शकुनी चौधरी ने परिवार के साथ की पूजा-अर्चना महाअष्टमी पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी अपने परिवार के साथ तेलडीहा मंदिर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री के भाई इंजीनियर रोहित चौधरी और अमृता चौधरी सहित परिजनों ने भी पूजा-अर्चना की। सभी ने मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर बिहार और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। शकुनी चौधरी ने बताया कि बिहार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बांका एसडीपीओ अमर विश्वास सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की निगरानी में सुरक्षा के इंतजाम किए गए। मंदिर कमेटी के सेवादारों ने संभाली व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी के सदस्य और सेवादार सुबह से ही व्यवस्था में जुटे रहे। कमेटी के शशांक घोष, सोनू दास, विश्वजीत दास, बिट्टू कुमार और सोनू सिंह ने बैरिकेडिंग, कतार प्रबंधन और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में सहयोग किया। महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया। CCTV से निगरानी, देर शाम तक पहुंचे श्रद्धालु सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास CCTV कैमरों से निगरानी की गई। प्रशासनिक अधिकारी लगातार गश्त कर कतारों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *