दरभंगा के बहेड़ी थाना में तैनात डायल-112 के ड्राइवर (सैप) सूरज कुमार सूरज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। ड्राइवर पर आम लोगों के साथ बदसलूकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र वापस भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद संगठन से जुड़े दर्जनों ड्राइवर बहेड़ी थाना पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित चालक के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था सूरज कुमार सूरज ने बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। वीडियो बनाकर अधिकारियों को सौंपा मौके पर मौजूद एक चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में यह वीडियो संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामले की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा डायल-112 आपातकालीन सेवा के तहत तैनात कर्मियों की जिम्मेदारी आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। ऐसे में सामने आई शिकायत और उस पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा है। फिलहाल चालक को पुलिस केंद्र वापस बुलाने की कार्रवाई की गई है। दरभंगा के बहेड़ी थाना में तैनात डायल-112 के ड्राइवर (सैप) सूरज कुमार सूरज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। ड्राइवर पर आम लोगों के साथ बदसलूकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र वापस भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद संगठन से जुड़े दर्जनों ड्राइवर बहेड़ी थाना पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित चालक के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था सूरज कुमार सूरज ने बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। वीडियो बनाकर अधिकारियों को सौंपा मौके पर मौजूद एक चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। बाद में यह वीडियो संबंधित अधिकारियों को भी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामले की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा डायल-112 आपातकालीन सेवा के तहत तैनात कर्मियों की जिम्मेदारी आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। ऐसे में सामने आई शिकायत और उस पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा है। फिलहाल चालक को पुलिस केंद्र वापस बुलाने की कार्रवाई की गई है।

