बहादुरगढ़ फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, PGI में भर्ती:STF ने गिरोह के 3 बदमाश दबोचे; 2 विदेशी पिस्तौल समेत 3 हथियार और 39 कारतूस बरामद

बहादुरगढ़ फ्लाईओवर से कूदा बदमाश, PGI में भर्ती:STF ने गिरोह के 3 बदमाश दबोचे; 2 विदेशी पिस्तौल समेत 3 हथियार और 39 कारतूस बरामद

बहादुरगढ़ STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सेठी मलिक की टीम ने तीनों को नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर के पास उस समय दबोचा, जब वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस को देखकर भागे, एक फ्लाईओवर से नीचे कूदा पुलिस के मुताबिक, STF टीम को देखकर आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख एक आरोपी फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए PGI रोहतक में भर्ती कराया। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ पुनीत, अंकित उर्फ डेका और अंकित उर्फ सूंडा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी कुलासी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। STF के DSP नरेश कुमार ने बताया कि अंकित उर्फ पुनीत के खिलाफ पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अंकित उर्फ डेका पर सबसे ज्यादा 9 मामले दर्ज हैं। तीसरे आरोपी अंकित उर्फ सूंडा के खिलाफ भी 3 आपराधिक केस दर्ज हैं। 2 विदेशी पिस्तौल समेत 3 हथियार और 39 कारतूस STF ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध हथियार और 39 कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में दो विदेशी पिस्तौल भी शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें आगे कहां पहुंचाया जाना था। रिमांड में खुलेगा अपराध का नेटवर्क DSP नरेश कुमार के अनुसार, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों और उनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल STF यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार आरोपियों तक कहां से पहुंचे, इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था और बदमाशों का अगला निशाना क्या था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *