बस स्टॉप पर विरोध भी बर्दाश्त नहीं? दिल्ली में 2,500 लोगों की हिरासत पर अभिषेक बनर्जी का सरकार पर हमला

बस स्टॉप पर विरोध भी बर्दाश्त नहीं? दिल्ली में 2,500 लोगों की हिरासत पर अभिषेक बनर्जी का सरकार पर हमला

TMC protest Delhi: दिल्ली में ममता बनर्जी और TMC सांसदों की हिरासत पर अभिषेक बनर्जी का हमला। बोले- करीब 2,500 लोग हिरासत में, यह हिटलर के दौर से भी बुरा। ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी पर भी उठाए सवाल। 

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में ममता बनर्जी और TMC के दूसरे नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, आज दिल्ली में BJP सरकार और दिल्ली पुलिस ने लगभग 2,500 लोगों को हिरासत में लिया है, इनमें पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक, बिना किसी राजनीतिक जुड़ाव वाले लोग और सड़क पर खड़े आम लोग भी शामिल हैं। ममता बनर्जी और पांच सांसद एक बस स्टॉप पर बैठकर बंगाल में वोटों की चोरी के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे, फिर भी, उन्हें विरोध करने का यह तरीका भी नहीं अपनाने दिया गया। यह हिटलर के दौर से भी बुरा है।

लोगों की चुनी हुई सरकार डरी

अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि, अगर यह सरकार लोगों द्वारा चुनी गई है, तो यह आम आदमी के विरोध से इतनी डरी हुई क्यों है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी आप मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट बंद रखे हुए हैं। पहले हम देखते थे कि प्रदर्शनकारी ट्रेन या हाईवे रोकते थे; अब सरकार खुद ऐसा कर रही है ताकि आम लोग विरोध न कर सकें या विरोध वाली जगहों तक न पहुंच सकें, वे ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? अगर ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार होते हैं, तो कोई भी- यहां तक कि BJP के बड़े और ताकतवर नेता भी- नहीं बच पाएगा; सब जेल जाएंगे। कल हमारे INDIA गठबंधन के दस सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा, राष्ट्रपति ने सबूत मांगे।

राष्ट्रपति से मुलाकात का जिक्र

अभिषेक बनर्जी ने बताया कि कल INDIA गठबंधन के दस सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था। राष्ट्रपति ने इस दौरान सबूत मांगे। अभिषेक बनर्जी ने सवाल किया कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार होते हैं, तो कोई भी, यहां तक कि BJP के बड़े और ताकतवर नेता भी नहीं बच पाएंगे और सब जेल जाएंगे।

विपक्ष का आंदोलन जारी

वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर विपक्ष का यह आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। TMC का कहना है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार और चुनाव आयोग पर बढ़ते दबाव के बीच आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *