बलिया शहर में महावीरी झंडा जुलूस के मद्देनजर 28 अगस्त को भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जुलूस समाप्ति तक शहर में आने वाले सभी भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह 8 बजे से जुलूस समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। छपरा और बैरिया की ओर से शहर में आने वाले भारी वाहनों को दुबहड़ थाना के नो एंट्री पॉइंट पर रोका जाएगा। यदि ये वाहन सिकंदरपुर, रसड़ा, नरही या फेफना जाना चाहते हैं, तो उन्हें चिरैया मोड़ (बैरिया थाना क्षेत्र) से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए त्रिकालपुर तिराहा (गडवार) से फेफना और नरही की ओर भेजा जाएगा। किस रूट के वाहन कहां से निकलेंगे रेवती, सहतवार और बांसडीह की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बांसडीह रोड थाना के नो एंट्री पॉइंट पर रोका जाएगा। यदि इन वाहनों को नरही, रसड़ा या फेफना जाना है, तो वे सुखपुरा, त्रिकालपुर (गडवार) तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। नरही, फेफना, रसड़ा और सिकंदरपुर से शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। सिकंदरपुर से आने वाले वाहन यदि दुबहड़, हल्दी, बैरिया जाना चाहते हैं, तो उन्हें सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाना होगा। वहीं, नरही और फेफना की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा, त्रिकालपुर तिराहा (गडवार) से होकर गुजरेंगे। रसड़ा, नरही और चितबड़ागांव से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के नो एंट्री पॉइंट पर रोका जाएगा। यदि ये वाहन बैरिया, सिकंदरपुर या बांसडीह जाना चाहते हैं, तो उन्हें त्रिकालपुर तिराहा (गडवार) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाना होगा। अगरसंडा-गडवार की तरफ से शहर में आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा के पास रोका जाएगा। यदि ये वाहन हल्दी, बैरिया जाना चाहते हैं, तो उन्हें गडवार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए भेजा जाएगा। शहर के भीतर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। दोपहर 3 बजे से जुलूस समाप्ति तक चित्तू पांडे चौराहा, एससी कॉलेज, जगदीशपुर/विजयीपुर तिराहा और जापलिनगंज चौकी जैसे बैरियर पॉइंट से शहर के अंदर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में रेलवे स्टेशन, विष्णु धर्मशाला, विशुनीपुर मस्जिद, चौक, बालेश्वर मंदिर और दुर्गा मंदिर शामिल हैं। ई-रिक्शा की रूट व्यवस्था रुट नंबर एक-बहादुरपुर की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा कुँवरसिंह चौराहे से ओवरब्रिज के ऊपर से जगदीशपुर तिराहा से वापस उसी रास्ते से बहादुरपुर वापस जायेंगे।रुट नंबर दो-माल्देपुर की तरफ से आने ई-रिक्शा चित्तूपाण्डेय चौराहे से वापस उसी रास्ते माल्देपुर या रेलवे क्रासिंग पार करते हुए गड़वार रोड होते हुए वापस जायेंगे।रुट नंबर तीन-कदम चौराहा की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा एस.सी कालेज चौराहा से जापलिनगंज होते हुए कदम चौराहे की तरफ वापस जायेंगे। अस्पताल की तरफ जाने हेतु कदम चौराहे से बिचलाघाट, बंधा रोड से होकर जायेंगे।रुट नंबर चार -तिखमपुर मण्डी की तरफ से शहर में आने वाले ई-रिक्शा एनसीसी तिराहा से कुँवर सिंहं,टी0डी0 कालेज से रोडवेज बस स्टैण्ड जायेंगे।वापस उसी रास्ते टी.डी कालेज से कुँवर सिहं चौराहा,एनसीसी तिराहे से होते हुए तिखमपुर मण्डी की तरफ वापस जायेंगे।रुट नंबर पांच-मिढ्ढा की तरफ से शहर में आने वाले विक्रम टेम्पू/ई-रिक्शा/चार पहिया वाहन रोडवेज बस तिराहे से वापस उसी रास्ते मिढ्ढा की तरफ जायेंगे।

