बलिया में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता:छात्रों ने विभिन्न स्वरूपों में सजकर प्रतिभा दिखाई, आयोजन का आनंद उठाया

बलिया में कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता:छात्रों ने विभिन्न स्वरूपों में सजकर प्रतिभा दिखाई, आयोजन का आनंद उठाया

बलिया के चन्द्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक रूपों को धारण कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माखनचोर और राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों में सजे छात्रों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों के उत्साह और कला की जमकर सराहना की तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *