बलिया में अवैध पटाखा दुकान पर छापा:15 लाख के पटाखे जब्त, 15 कार्टून और 5 बोरी खुले पटाखे जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

बलिया में अवैध पटाखा दुकान पर छापा:15 लाख के पटाखे जब्त, 15 कार्टून और 5 बोरी खुले पटाखे जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

बलिया के रसड़ा में उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार की अगुवाई में पुलिस ने नाथबाबा चौराहा के पास एक अवैध पटाखा दुकान पर छापा मारा। यहां से करीब 15 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर दुकान और घर की तलाशी ली गई। मौके पर तारकेश्वर जायसवाल मिला। तलाशी में 85 बोरियां, 15 कार्टून और करीब पांच बोरी खुले पटाखे मिले। पुलिस के मुताबिक, ये पटाखे बिना वैध लाइसेंस और सुरक्षा नियमों के रखे गए थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में होने से बड़े हादसे का खतरा था। जांच में पता चला कि आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे और फायर ब्रिगेड की एनओसी भी नहीं थी। अधिकारियों ने इसे गंभीर खतरा बताया। तारकेश्वर जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। पुलिस ने उस पर विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *