बर्थडे मना रहे चाचा-भतीजा भटिंडा फॉल में डूबे, मौत:तेज धार में बहकर 250 मीटर दूर पहुंचे, 15 फीट गहरे पानी में गुफा में मिले शव

बर्थडे मना रहे चाचा-भतीजा भटिंडा फॉल में डूबे, मौत:तेज धार में बहकर 250 मीटर दूर पहुंचे, 15 फीट गहरे पानी में गुफा में मिले शव

धनबाद के पूटकी स्थित भटिंडा फॉल में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे चाचा-भतीजे की पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगता श्याम बाजार निवासी 16 वर्षीय आयुष कुमार पांडे और उसके चाचा प्रजीत कुमार पांडे (34) के रूप में हुई है। आयुष शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में आईएससी फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसके पिता अजीत पांडे जोगता थाना के समीप स्थित मंदिर के पुजारी हैं। आयुष अपने चाचा प्रजीत और तीन दोस्तों के साथ दो बाइक से जन्मदिन मनाने भटिंडा फॉल पहुंचा था। फॉल के निचले हिस्से में सभी बैठकर सिंघाड़ा और कांजीबड़ा खा रहे थे। इसी दौरान दोस्तों के मना करने के बावजूद आयुष झरने की तेज धार के पास फोटो खिंचवाने चला गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज धार में बहने लगा। भतीजे को बचाने पानी में कूदे चाचा आयुष को पानी में बहता देख उसके चाचा प्रजीत कुमार पांडे उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गए। हालांकि, पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी आयुष को बचाने के दौरान बह गए। साथ बैठे दोस्तों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी। तेज धार में बहते हुए चाचा-भतीजा करीब 250 मीटर दूर चले गए। इसके बाद दोनों लगभग 15 फीट गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। गोताखोर विष्णु महतो, विश्वनाथ महतो, लख्खी राम महतो, जगन्नाथ महतो, बबलू बाउरी, सुरेश महतो और लालू महतो ने करीब एक घंटे तक मशक्कत की। दोनों शव गहरे पानी में पत्थर की गुफा में फंसे मिले। सबसे पहले प्रजीत का शव करीब 15 फीट की गहराई से बाहर निकाला गया। करीब आधे घंटे बाद आयुष का शव लगभग 12 फीट की गहराई से बरामद किया गया। नई बाइक लेकर निकला था आयुष परिजनों के अनुसार, आयुष को उसके पिता ने हादसे से एक दिन पहले नई बाइक खरीदकर दी थी। बाइक पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि आयुष की मां ने उसे भटिंडा फॉल जाने से मना भी किया था। इसके बावजूद वह चाचा और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने फॉल चला गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार में मातम पसर गया। जन्मदिन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से श्याम बाजार में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉल में तेज बहाव के दौरान पानी के पास जाना बेहद खतरनाक है। धनबाद के पूटकी स्थित भटिंडा फॉल में बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे चाचा-भतीजे की पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगता श्याम बाजार निवासी 16 वर्षीय आयुष कुमार पांडे और उसके चाचा प्रजीत कुमार पांडे (34) के रूप में हुई है। आयुष शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में आईएससी फर्स्ट ईयर का छात्र था। उसके पिता अजीत पांडे जोगता थाना के समीप स्थित मंदिर के पुजारी हैं। आयुष अपने चाचा प्रजीत और तीन दोस्तों के साथ दो बाइक से जन्मदिन मनाने भटिंडा फॉल पहुंचा था। फॉल के निचले हिस्से में सभी बैठकर सिंघाड़ा और कांजीबड़ा खा रहे थे। इसी दौरान दोस्तों के मना करने के बावजूद आयुष झरने की तेज धार के पास फोटो खिंचवाने चला गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज धार में बहने लगा। भतीजे को बचाने पानी में कूदे चाचा आयुष को पानी में बहता देख उसके चाचा प्रजीत कुमार पांडे उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गए। हालांकि, पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी आयुष को बचाने के दौरान बह गए। साथ बैठे दोस्तों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया और स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी। तेज धार में बहते हुए चाचा-भतीजा करीब 250 मीटर दूर चले गए। इसके बाद दोनों लगभग 15 फीट गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। गोताखोर विष्णु महतो, विश्वनाथ महतो, लख्खी राम महतो, जगन्नाथ महतो, बबलू बाउरी, सुरेश महतो और लालू महतो ने करीब एक घंटे तक मशक्कत की। दोनों शव गहरे पानी में पत्थर की गुफा में फंसे मिले। सबसे पहले प्रजीत का शव करीब 15 फीट की गहराई से बाहर निकाला गया। करीब आधे घंटे बाद आयुष का शव लगभग 12 फीट की गहराई से बरामद किया गया। नई बाइक लेकर निकला था आयुष परिजनों के अनुसार, आयुष को उसके पिता ने हादसे से एक दिन पहले नई बाइक खरीदकर दी थी। बाइक पर अभी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि आयुष की मां ने उसे भटिंडा फॉल जाने से मना भी किया था। इसके बावजूद वह चाचा और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने फॉल चला गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार में मातम पसर गया। जन्मदिन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से श्याम बाजार में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फॉल में तेज बहाव के दौरान पानी के पास जाना बेहद खतरनाक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *